भीड़ भरे बाजार में तीन महिलाओं ने बैग से चोरी किये 2 लाख, घटना CCTV में कैद

भीड़ भरे बाजार में तीन महिलाओं ने बैग से चोरी किये 2 लाख, घटना CCTV में कैद

जबलपुर, संदीप कुमार।  जबलपुर में एक युवक के बैग से दिन दहाड़े 3 महिलाओं ने 2 लाख रुपये चोरी कर लिए। घटना सिहोरा थाना के झंडा बाजार की है। महिलाओं द्वारा रुपये निकालने की वारदात वहाँ लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित युवक ने सिहोरा थाना में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस अब महिलाओं की तलाश में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक पिपरिया पौड़ी निवासी सुभाष कुमार ने सोमवार की दोपहर स्टेट बैंक से 2 लाख रुपये निकाल कर अपने बैग में रख लिए। उसके बाद सुभाष किराना दुकान में कुछ खरीदने चला गया। जब वह सामान खरीद रहा था तभी अचानक तीन महिलाए आई और उसे घेर लिया। उसमे से एक महिला ने बड़ी ही सफाई से सुभाष का बैग खोला और उसमें रखे 2 लाख रुपये निकाल कर चलते बनी। थोड़ी देर बाद सुभाष को पता चलता है कि उसके बैग में रखे रुपये  निकाल लिए गए हैं।

ये भी पढ़ें – ट्रैफिक जाम में फंसी गर्भवती तो फरिश्ता बनकर आई दाई मां, ऑटो में बेटे ने दिया जन्म

घटना के बाद सुभाष ने सिहोरा थाना पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। जिसके बाद अब पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिलाओं की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही महिला गिरोह को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

[dgv_vimeo_video id=”648915500″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews