
Jabalpur News : मध्यप्रदेश के जबलपुर में शराब पीने के बाद उपजे विवाद को लेकर एक युवक की हत्या कर दी गई। इस वारदात में तीन लोग शामिल थे जो कि हत्या करने के बाद मौकास्थल से फरार हो गए। जिसके आनन-फानन में स्थानीय लोगों द्वारा घायल को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया, जहां आज इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। आइए विस्तार से जानें पूरा मामला…
कुल्हाड़ी से किया हमला
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक उमाशंकर बीती रात पड़ोस के तीन लड़कों के साथ मिलकर शराब पी रहा था। इस दौरान उनके बीच आपसी कही सुनी हुई। धीरे-धीरे विवाद इतना बढ़ गया कि तीनों आरोपी राजेश, गुल्लू और बड्डू ने लाठी और कुल्हाड़ी से उमाशंकर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिससे वो बुरी तरह जख्मी हो गया।
आरोपियों की तलाश जारी
फिलहाल, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम होने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस का कहना है कि मृतक उमाशंकर के परिवार वालों की शिकायत पर राजेश, गुल्लू और बड्डू के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

