Hindi News

स्वर्गीय शरद यादव की तृतीय पुण्यतिथि पर किए गए श्रद्धासुमन अर्पित, जबलपुर के पाटन में लोग याद कर हुए भावुक

Written by:Sushma Bhardwaj
Published:
शरद यादव ने 75 साल की उम्र में गुड़गांव के फ़ोर्टिस मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट में तीन साल पहले अंतिम सांस ली थी।
स्वर्गीय शरद यादव की तृतीय पुण्यतिथि पर किए गए श्रद्धासुमन अर्पित, जबलपुर के पाटन में लोग याद कर हुए भावुक

late Sharad Yadav JABALPUR PATAN

भारतीय राजनीति में क़रीब 50 साल तक सक्रिय रहे जानेमाने नेता शरद यादव की छाप आज भी अमिट है, सोमवार को उनकी तीसरी पुण्यतिथि मनाई गई, देशभर में उन्हे जानने और चाहने वालों ने उन्हे याद कर श्रद्धासुमन अर्पित किए, जबलपुर के पाटन में भी श्रद्धांजलि समारोह में नेतागण, परिजनों और स्थानीय लोगों ने उन्हे श्रद्धासुमन चढ़ाए। शरद यादव ने 75 साल की उम्र में गुड़गांव के फ़ोर्टिस मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट में तीन साल पहले अंतिम सांस ली थी।

 

जबलपुर के पाटन में हुआ आयोजन 

स्वर्गीय शरद यादव की तृतीय पुण्यतिथि श्रद्धांजलि सभा का आयोजन जबलपुर के पाटन में किया गया जिसमें पाटन नगर के नागरिकों के द्वारा स्वर्गीय शरद यादव को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए एवं उनके द्वारा जबलपुर क्षेत्र के लिए किए गए अपने कार्यों को याद कर श्रद्धांजलि दी गई जिसका आयोजन उनके भतीजे सिद्धार्थ यादव के द्वारा किया गया।

 

भारतीय राजनीति में शरद यादव का सफर

शरद यादव के राजनीतिक योगदान और उनके क़द का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि देश की राजनीति में शरद यादव का नाम हर कोई जानता है। मध्य प्रदेश के होशांगाबाद में जुलाई, 1947 में जन्मे शरद यादव जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज के गोल्ड मेडलिस्ट थे, जय प्रकाश नारायण ने छात्र आंदोलन के बाद पहले उम्मीदवार को हलधर किसान के चुनाव चिन्ह पर शरद यादव को चुनाव लड़वाया गया , 27 साल के शरद यादव तब जबलपुर यूनिवर्सिटी छात्रसंघ के अध्यक्ष थे और छात्र आंदोलन के चलते जेल में थे, जेल से ही जबलपुर का चुनाव जीत लिया, जनता पार्टी की आंधी की पहली झलक शरद यादव की जीत से ही मिली, शरद यादव के राजनीतिक जीवन में दूसरा अहम मोड़ आया 1989 में, जब वे जनता दल के टिकट पर बदायूं से लोकसभा में पहुंचे, वीपी सिंह की सरकार में वे कपड़ा मंत्री तो थे, बिहार में मधेपुरा की पहचान यादवों के गढ़ के तौर पर होती है और वहां से शरद यादव 1991, 1996, 1999 और 2009 में जीते, वो मधेपुरा से चार बार हारे भी, 1998, 2004 में लालू प्रसाद से, 2014 में आरजेडी उम्मीदवार पप्पू यादव से और 2019 में जेडीयू के दिनेश यादव से हारे,  2003 से 2016 तक शरद यादव जनता दल (यूनाइटेंड) के अध्यक्ष रहे।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पहुंचे नेता, परिजन, स्थानीयलोग 

जिसमें कार्यक्रम की उपस्थिति में नगर पंचायत अध्यक्ष आचार्य जगेंद्र सिंह के द्वारा मूर्ति की स्थापना की घोषणा की गई। श्रद्धांजलि समारोह में भारत सिंह यादव पूर्व जिला अध्यक्ष, पूर्व विधायक जालम सिंह , पूर्व विधायक पंडित निलेश अवस्थी , विनीता यादव प्रदेश अध्यक्ष, ज्योति सिंह ठाकुर जनपद पंचायत पाटन अध्यक्ष, बलराम यादव , उदयभान सिंह , वीरेंद्र सिंह यादव , देवेंद्र यादव , राघवेंद्र यादव पार्षद, जमुना प्रसाद पटेल पार्षद , श्याम सुंदर यादव बब्बू , रामकृष्ण यादव जनपद सदस्य, शक्ति राज यादव जनपद सदस्य, शिवम यादव सरपंच, सर्वेश यादव सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews