
Jabalpur News : मध्यप्रदेश के जबलपुर में अपराध का मामला दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा। दरअसल, यहां पन्ना जिले से जबलपुर मदन महल किला घूमने आई B.Tech की छात्राओं के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया गया। जिसकी शिकायत गढ़ा थाना में की गई। जिसके बाद पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही, लूट के सामान को जब्त कर लिया है। आइए जानतें है पूरा मामला…
जान से मारने की धमकी
मिली जानकारी के अनुसार, रविवार की दोपहर पन्ना में रहने वाली दो छात्राएं मदन महल किला घूमने गई थी। जिन्हें अकेला पाकर बदमाशों ने चाकू दिखाकर मोबाइल और कुछ रुपये लूट लिये। जैसे ही पीड़ित छात्राओं ने मदद के लिए चिल्लाना शुरू किया वैसे ही गुंड़ों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और वहां से फरार हो गए।
B.Tech की पढ़ाई कर रही छात्राएं
वहीं, डरी- सहमी छात्रा गढ़ा थाना पहुंची और पूरी घटना के बारे में पुलिस को इसकी जानकारी दी। बता दें कि दोनों युवतियां जबलपुर के आगा चौक के पास किराए से रहती हैं और B.Tech की पढ़ाई कर रही हैं। फिलहाल, पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही, उनके साथ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

