ढाई साल की मासूम के साथ दरिन्दगी, नशे में चूर आरोपी ने किया दुष्कर्म

ढाई साल की मासूम के साथ दरिन्दगी, नशे में चूर आरोपी ने किया दुष्कर्म

जबलपुर| संदीप कुमार| संस्कारधानी जबलपुर में आज एक बार फिर बड़ा अपराध घटित हुआ है। कोतवाली थाना अंतर्गत चेरीताल में एक युवक ने नशे में धुत होकर ढाई साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया है। घटना उस वक्त की है जब बच्ची के माता-पिता दोनों मजदूरी करने गए हुए थे।उसी दौरान आरोपी बच्ची को अकेला देख आरोपी घर में गया और ढाई साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।

बच्ची की चीख-पुकार सुन आसपास के लोग इकट्ठा हो गए जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।इधर बच्ची के परिजनों ने कोतवाली थाने में आरोपी युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नाबालिक बच्ची से बलात्कार का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।इधर बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए उसे एल्गिन अस्पताल में भेजा गया है।गौरतलब है कि लॉक डाउन के बाद से लगातार जबलपुर में अपराध की घटनाएं बढ़ रही हैं जिस पर की पुलिस का जरा भी अंकुश नहीं है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews