इस शहर में एक ही नम्बर के दो-दो ऑटो, ऐसे पकड़ा गए

two-auto-on-the-same-number-found-

जबलपुर| जबलपुर में यातायात की लापरवाही का आलम यह है कि एक ही नंबर के दो ऑटो सड़क पर संचालित हो रहे थे। एक ऑटो संचालक ने उसी नंबर पर दूसरे ऑटो को चलते देखा और इसकी शिकायत ट्रफिक पुलिस की तब जाकर दूसरे ऑटो को पकड़ा गया। 

दरअसल, जबलपुर में यातायात विभाग लगातार अवैध वाहनों के खिलाफ कार्यवाही तो कर रहा है पर कुछ ऐसे भी है जो पुलिस की आंखों में धूल झोंक कर बेफिक्र हो गलत काम कर रहे है।जबलपुर में एक ही नंबर के दो ऑटो चल रहे थे अचानक एक ऑटो संचालक की जब दूसरे ऑटो पर नजर पड़ती है तो कुछ देर के लिए वो भी दंग रह जाता है कि मेरे ऑटो का नम्बर दूसरे ऑटो में कैसे। ऑटो संचालक तुरंत ट्रैफिक पुलिस को इसकी सूचना देते है ओर शिकायत के आधार पर पुलिस ऑटो को जप्त कर लेती है।पुलिस अब इस बात का पता लगा रही है कि आखिर कैसे एक ही नंबर के दो ऑटो शहर में चल रहे है।फिलहाल पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत के आधार पर ऑटो को जप्त कर आरटीओ से नम्बर के विषय मे संपर्क कर रही है।हालांकि शिकायतकर्ता ने इससे पहले कंपनी में भी जाकर नम्बर के बारे में जानकारी लेनी चाही थी पर कंपनी ने जानकारी देने से इंकार कर दिया।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews