गंगा जल की आड़ में कर रहे थे तस्करी, 37 किलो गांजे समेत दो गिरफ्तार

Two-ganja-smuggler-arrested-with-car

जबलपुर।

गंगा जल और गांजे का कोई एक व्यक्ति एक साथ व्यवसाय कर सकता है।जी हां जबलपुर पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है जो गंगा जल की आड़ में गांजे की तस्करी किया करता था।आरोपी हर्ष अपने एक साथी राजेश के साथ मिलकर लंबे समय से गांजे की तस्करी कर रहा था खास बात ये है कि कभी आरपीएफ और जीआरपी पुलिस को शक न हो इसके चलते गांजे के साथ साथ गंगा जल भी रखा करते थे।आरोपी हर्ष जो कि मूलतः गुप्तेश्वर मंदिर के पास का रहना वाला है और अपना मूल काम गंगा जल को लाकर यहाँ पर बेचना बताया करता था।गोरखपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कटंगा के पास एक कार में भारी मात्रा में अवैध गांजा रखा हुआ है जिसके बाद पुलिस ने दबिश दी तो गंगा जल बेचने वाला हर्ष शर्मा और राजेश पटेल मिले।पुलिस ने जब कार की तलाशी ली तो उसमें 37 किलो गांजा जिसकी कीमत 1 लाख 85 हजार रु है मिला।पुलिस ने जब आरोपियो से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि उड़ीसा से बिलासपुर होते हुए जबलपुर में लाकर खपाया करते थे।पुलिस अब आरोपियो से जानकारी ले रही है कि उड़ीसा से कब से गाँजा लाकर यहाँ पर बेचा करते थे।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews