Jabalpur News: कृषि उपज मंडी में अज्ञात बदमाशों ने दो मजदूरों पर चाकू से किया हमला, जिला अस्पताल के डॉ. ने नहीं किया इलाज

Jabalpur

Jabalpur News: मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां कृषि उपज मंडी में मजदूरी का काम करने वाले दो लोगो पर बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। चाक़ू के हमले में अंकुश मराठा और पंकज मराठा गंभीर रूप से घायल हो गए। हनुमानताल थाने के पीछे रहने वाले घायल दोनों युवको को जिला अस्पताल इलाज के लिए लाया गया, लेकिन अस्पताल में भी घायलों को इलाज के लिए घंटो इन्तजार करना पड़ा। घायलों को जब इलाज नहीं मिला तो अखिल भारतीय हिन्दू महासभा के कार्यकर्ता अस्पताल में पहुंचे और दोनों के इलाज के लिए अस्पताल के डॉक्टर से बात की।

डॉक्टर ने इलाज करने से मना किया

हिन्दू संगठन के लोगो का कहना था की अस्पताल में उपस्थित ड्यूटी डॉक्टर यादव मैडम ने घायलों का इलाज नहीं किया बल्कि उन्हें अस्पताल के गेट के बाहर ही खड़ा रखा। हिन्दू संगठन के लोगों  का कहना था कि जिला चिकित्सालय में इलाज न मिलने पर दोनों घायलों को मेडिकल अस्पताल भेजा गया। संगठन के लोगों ने जिला चिकित्सालय के डॉक्टर पर आरोप लगाते हुए कहा कि डॉ यादव मैडम ने मरीज के साथ अच्छा बरताव नहीं किया। जिस वजह से उन्हें दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया। संगठन के लोगों का कहना था कि अगर दोनों घायलों को कुछ भी होता है तो उसकी जिम्मेदार डॉ. यादव मेडम होगी।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews