ब्रांडेड कंपनियों के शेम्पू बनाकर बेच रहा UP का गिरोह, सात आरोपी गिरफ्तार

ब्रांडेड कंपनियों के शेम्पू बनाकर बेच रहा UP का गिरोह, सात आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर, संदीप कुमार।  कोरोना संक्रमण (Corona Infection) काल में भी लोग आपदा में अवसर उठाने से बाज नहीं आ रहे हैं, ताजा मामला जबलपुर का है जहां पर कोरोना संक्रमण के बीच गरीब (Poor) तबके के लोगों को आगरा (Agra) से आया एक गिरोह लूटने में जुटा हुआ था।  यह गिरोह ब्रांडेड कंपनियों के शेम्पू (Shampoo) को बनाकर उन्हें अच्छे से पैक करता और फिर ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर गरीब बस्तियों में बेचा करता था।  पुलिस ने गिरोह के सात आरोपियों को गिरफ्तार (Arrest) किया है

आगरा से आकर जबलपुर में बनाया करता था शेम्पू

दरअसल ओमती थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नया मोहल्ला स्थित एक होटल में कुछ लोग दो कमरों को किराए पर लेकर वहां पर नकली शैंपू बनाया करते थे।  इस सूचना के आधार पर थाना प्रभारी एसपीएस सिंह बघेल ने अपनी टीम के साथ मौके पर दबिश दी तो पाया कि वहां पर शैंपू बनाने का सामान और कई ब्रांडेड कंपनियों की खाली बोतल रखी हुई है, पुलिस ने मौके से सात युवकों को गिरफ्तार किया है जो कि आगरा उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।

ये भी पढ़ें – MP School: छात्रों की बढ़ी मुश्किलें, अटक रही शासकीय स्कूलों में प्रवेश की प्रक्रिया

गरीब बस्तियों में खपाया करते थे शेम्पू

आगरा उत्तर प्रदेश से आए आरोपी पहले तो होटल में नकली शैंपू को बनाकर असली ब्रांडेड कंपनियों की खाली बोतलों में भरकर उसे पैक किया करते थे और फिर उस शैंपू को गरीब बस्तियों में जाकर कम कीमत में बेचा करते थे इस शेम्पू को खरीदने वाले भी यह सोचा करते थे कि ब्रांडेड कंपनियों का शैंपू घर बैठे इतनी कम कीमत में जब मिल रहे हैं तो फिर उसे क्यों ना खरीदा जाए। पुलिस  गिरफ्तार आरोपियों से कड़ी पूछताछ कर रही है।

ये भी पढ़ें – MP News : सीएम शिवराज ने दिया मीडिया को धन्यवाद, कहा आपके कारण ही संभव हो सका

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews