मुुस्लिम युवक से शादी का आवेदन लेकर पहुंची हिंदू युवती, कलेक्ट्रेट में हंगामा

मुुस्लिम युवक से शादी का आवेदन लेकर पहुंची हिंदू युवती, कलेक्ट्रेट में हंगामा

जबलपुर, संदीप कुमार। कलेक्ट्रेट में आज उस समय गहमा-गहमी का माहौल बन गया जब एक 18 साल की युवती वहाँ पर हंगामा करते हुए चीख पुकार करने लगी। हंगामे का मुख्य कारण मुस्लिम धर्म के युवक से शादी करने के लिये कलेक्ट्रेट में आवेदन दिया जाना था। इस बात की खबर जब हिन्दूधर्म सेना के कार्यकर्ताओं को लगी तो वो कलेक्ट्रेट पहुंच गए और युवती को समझाने लगे। लेकिन युवती का कहना था कि उसे मुस्लिम धर्म पसंद है और वो अपनी मर्जी से शादी कर रही है। इस बात की जानकारी उसके परिवार वालों को नहीं थी।

लड़की को बहलाया-फुसलाया गया
हिन्दुधर्म सेना के योगेश अग्रवाल का कहना था कि युवती तिलहरी निवासी है और उसे मुस्लिम लड़के ने बहला-फुसला कर अपने प्रेम जाल में फंसाया है। उनका कहना था कि कहीं न कहीं यह पूरा मामला धर्मांतरण का है और हिन्दुधर्म सेना इसका विरोध करती है।

कलेक्टर से जांच की मांग
हिन्दुधर्म सेना के पदाधिकारियों ने इस पूरे प्रकण को लव जिहाद से जोड़ते हुए कलेक्टर से मांग की है कि वह मामलें में निष्पक्ष जांच कर युवती को झांसा देने वाले युवक पर कार्रवाई करे।

सनातन वाहिनी ने किया विरोध
लव जिहाद का मामला सामने आने के बाद सनातन वाहिनी की महिलाओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर विरोध किया। वाहिनी की महिला पदाधिकारियों का कहना था कि संबंधित युवती अभी हाल ही में 18 साल की हुई है और उसके पास यह समझ नहीं है कि वह जो कर रही है वह गलत है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews