कांग्रेस नेता की हत्या करने वाले आरोपी का वीडियो वायरल, ये है सच्चाई

कांग्रेस नेता की हत्या करने वाले आरोपी का वीडियो वायरल, ये है सच्चाई

जबलपुर/संदीप कुमार

सोशल मीडिया में कुछ दिनों से एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कांग्रेस नेता और पार्षद धर्मेंद्र सोनकर की गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी मोनू सोनकर का होना बताया जा रहा है। वायरल वीडियो देखकर लोगो को लग रहा था कि मोनू सोनकर जेल से वापस छूट गया है।सोशल मीडिया में वायरल वीडियो की पुष्टि करते हुए शनिवार को पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह वीडियो अभी का नही बल्कि पुराना है। मोनू सोनकर अभी भी जेल में ही है।

हाथों में शराब की गिलास लिए नाच रहा है मोनू
सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो में मोनू सोनकर शराब से भरे गिलास को हाथों में लेकर डांस कर रहा है, इस बीच उसके कुछ साथी भी पास में खड़े हुए है जो कि डांस में उसका साथ दे रहे है। इस वीडियो की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने पुष्टि करते हुए बताया कि यह वीडियो अभी का नहीं बल्कि दो से तीन माह पुराना है, इसलिए लोग ये बिल्कुल न सोचें कि मोनू सोनकर जेल से छूट गया है।

26 मांर्च को दिन दहाड़े गोली मारकर की थी हत्या
लॉक डाउन के बीच 26 मांर्च को जब कांग्रेस नेता धर्मेंद्र सोनकर अपने कार्यालय में बैठे हुए थे तभी मोनू सोनकर पिस्टल से लैस होकर आया और एक के बाद एक कांग्रेस नेता पर कई फायर किए। इस घटना में धर्मेंद्र सोनकर को दो गोली लगी थी और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews