जबलपुर के मेखला रिसोर्ट हत्याकांड में वीडियो हुआ वायरल, आरोपी की तलाश तेज

जबलपुर के मेखला रिसोर्ट हत्याकांड में वीडियो हुआ वायरल, आरोपी की तलाश तेज

जबलपुर, संदीप कुमार | मध्य प्रदेश के जबलपुर के तिलवाराघाट थाना स्थित मेखला रिसोर्ट में 8 नवंबर को एक युवती की लाश मिली थी, जिससे पूरे रिसोर्ट परिषर में सनसनी फैल गई थी। जिस युवती की लाश मिली थी वह ओमती की रहने वाली बताई जा रही थी। हत्या के तीन दिन बाद अब उसका एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वीडियो में जो शख्स नजर आ रहा है वो कोई और नहीं बल्कि युवती का बॉयफ्रेंड अभिजीत पाटीदार है जो उसकी हत्या करने के बाद खुद का एक वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम में अपलोड किया था। वीडियो में वह कह रहा है कि बेवफाई का अंत यही होता है।

यह भी पढ़ें – MP Transfer : मध्यप्रदेश में पुलिस कर्मियों के थोकबंद तबादले, 35 को मिली नवीन पदस्थापना, देखें लिस्ट 

बता दे की मंगलवार की दोपहर को तिलवारा थाना स्थित मेखला रिसोर्ट में युवती की रक्तरंजित लाश मिली थी। वह घटना के बाद से आरोपी अभिजीत पाटीदार मौके से फरार हो गया था। जिसकी तलाश जारी थी। इसी बीच वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने अपनी तलाश और तेज कर दी है और वीडियो के आधार पर भी आरोपी की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें – MPPSC 2022: इन पदों पर निकली है भर्ती, 17 दिसंबर से पहले करें Apply, ये रहेंगे नियम, जानें आयु-पात्रता 

दरअसल, युवती हत्या से दो दिन पहले अपने दोस्त के साथ वहां रूकने पहुंची थी लेकिन एक दिन पहले उसका दोस्त उसे वहीं छोड़कर चला गया, जिसके बाद 8 नवंबर को युवती के कमरे से कुछ भी आर्डर नहीं किया गया तो कर्मियों को शक हुआ और उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस के सामने रिसोर्ट के कर्मियों मास्टर की से कमरे का दरवाजा खोला तो युवकी मृत अवस्था में पाई गई। युवती के शव के पास सें जो आधार कार्ड बरामद हुआ है उसमें युवती का पता ओमती क्षेत्र बताया जा रहा है। पुलिस उस युवक का पता लगा रही है जो युवती के साथ होटल में रूकने पहुंचा था। तिलवारा पुलिस ने पूरे प्रकरण को हत्या और रेप से जोड़कर जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें – बेंगलुरु पहुंचे PM मोदी, देश के 5वें वंदे भारत को दिखाई हरी झंडी; नादप्रभु केम्पेगौड़ा की प्रतिमा का किया अनावरण

जानकारी के मुताबिक, मृतका पिछले 3 सालों से जबलपुर में किराए के मकान में रहकर ब्यूटी पार्लर में
काम भी कर रही थी। इस दौरान अभिजीत पाटीदार से उसकी दोस्ती हुई थी और तभी से यह लोग संपर्क में थे।

यह भी पढ़ें –  Ranveer-Deepika का बॉस लुक फैंस का आ रहा बेहद पसंद

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews