MPPSC 2022: इन पदों पर निकली है भर्ती, 17 दिसंबर से पहले करें Apply, ये रहेंगे नियम, जानें आयु-पात्रता

MPPSC Exam 2025

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन के उम्मीदवारों (MPPSC Candidates) के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। मध्यप्रदेश शासन के उच्च शिक्षा विभाग (higher education department) ने सरकारी विश्वविद्यालयों के कुलसचिव रजिस्ट्रार भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया गया है।18 नवंबर से आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी। विज्ञापन में ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 17 दिसंबर घोषित की गई है।

यह भी पढ़े..MP Government Job 2022: यहां 1255 पदों पर निकली है बंपर भर्ती, 12 दिसंबर से पहले करें Apply, जानें आयु-पात्रता और नियम

पीएससी के अनुसार आवेदन करने वालों की संख्या 500 से कम होने पर इंटरव्यू के जरिये सीधे चयन कर लिया जाएगा। 500 से अधिक आवेदन आने पर लिखित परीक्षा भी होगी।  मध्यप्रदेश शासन की सेवा में कार्यरत शासकीय निगम मंडल उपक्रम आयोग बोर्ड के कर्मचारी और नगर सैनिक अभ्यर्थियों को अनापत्ति प्रमाण पत्र को मान्य किया जाएगा। वही अनापत्ति प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने पर रोजगार पंजीयन से छूट दी जाएगी।

यह भी पढ़े..MPESB MPPEB : उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण सूचना, इन परीक्षाओं के एडमिट कार्ड जारी, 2500 से अधिक पदों पर होनी है भर्ती

रोजगार पंजीयन संबंधित न्यायालय जबलपुर में पारित आदेश के अनुपालन में अभ्यर्थियों को रोजगार कार्यालय पंजीयन से मुक्त किया गया है। इसके अलावा मध्यप्रदेश के मूल निवासी को जीवित रोजगार पंजीयन आवेदन करते समय आवश्यक नहीं होगा लेकिन साक्षात्कार के समय उन्हें मध्य प्रदेश के रोजगार कार्यालय का जीवित पंजीयन प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।

MPPSC Recruitment 2022

कुल पद– 4

पदों का विवरण- दो अनारक्षित श्रेणी । एक अनुसूचित जनजाति । एक ओबीसी के लिए आरक्षित।

पद का नाम – कुलसचिव

विभाग का नाम- उच्च शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश शासन

श्रेणी – राजपत्रित प्रथम श्रेणी

आयु सीमा– नियुक्ति के लिए न्यूनतम आयुसीमा 32 वर्ष, जबकि अधिकतम 45 वर्ष हो सकती है। आरक्षित श्रेणी में आयुसीमा में तीन वर्ष की छूट मिलेगी।

वेतनमान – ₹141800, और

पद के मुख्य कर्तव्य – विश्वविद्यालय के प्रमुख प्रशासनिक अधिकारी प्रशासनिक नियंत्रण और अनुश्रवण संबंधित कार्य संभालना

योग्यता– किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 55% न्यूनतम अंक सहित ग्रेड प्वाइंट समकक्ष स्केल के साथ स्नातकोत्तर उपाधि या समकक्ष उपाधि होना अनिवार्य है। शासकीय विभाग संस्था और शासकीय विश्वविद्यालय में न्यूनतम 10 वर्ष का प्रशासनिक शैक्षणिक अनुभव रखने वाले द्वितीय श्रेणी अधिकारी को मौका दिया जाएगा।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • 18 नवंबर दोपहर 12:00 से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी।
  • आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 दिसंबर दोपहर 12:00 बजे तक निर्धारित की गई है।
  • आयोग कार्यालय में अभिलेख सहित आवेदन पत्र 28 दिसंबर 2022 तक जमा कर सकते हैं ।
  • आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार की तारीख 25 नवंबर 2022 से 19 दिसंबर 2022 निर्धारित की गई है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews