दोहरे हत्याकांड में आठ आरोपी गिरफ्तार, पांच अब भी फरार

दोहरे हत्याकांड में आठ आरोपी गिरफ्तार, पांच अब भी फरार

जबलपुर| संदीप कुमार | Jabalpur News तिलवाराघाट थाना के घंसौर में शनिवार को हुई दोहरी हत्या के मामले में पुलिस (Police) ने आठ लोगो को गिरफ़्तार किया है, जबकि पाँच आरोपी अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।

एएसपी शिवेश बघेल के मुताबिक शनिवार की रात को घंसौर गांव में बकरी पकड़ने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था।इस विवाद में दोनों ही पक्षों से जमकर धारदार हथियार भी चले जिसमें की रामजी यादव और हेमराज यादव की हत्या हो गई थी जबकि तीन लोग घायल हुए थे। घटना के बाद तुरंत पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा और मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गया। आज तिलवारा घाट थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है जबकि बाकी के पाँच आरोपियो को तलाश करने में जुटी है साथ ही जल्द फरार आरोपियों पर पुलिस ईनाम घोषित करने का भी विचार कर रही है।

बताया जा रहा है कि इसी गांव में अवैध शराब की बिक्री को लेकर भी ग्रामीणों ने पुलिस में शिकायत की थीं पर कार्यवाही कुछ नही हुई।घंसौर गांव में दोहरी हत्या की एक वजह अवैध शराब भी बताई जा रही है।फिलहाल पुलिस जल्द से जल्द आरोपियो को पकड़ने के लिए चार टीम बनाकर तलाशी में जुटी हुई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews