
Jabalpur News : मध्यप्रदेश के जबलपुर में मामूली बात को लेकर एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। इस मामले में दूसरा युवक भी गंभीर रूप से घायल है, जिसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैली हुई थी। स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को इसकी सूचना दी गई थी। वहीं, पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच में जुटी है। आइए जानें पूरा मामला…
रांझी थाना का मामला
दरअसल, मामला रांझी थाना के झंडा चौक की है, जहां 2 दिन पहले मामूली बात को लेकर मृतक अजय तिवारी और उसके चचेरे भाई सतीश का मोहल्ले में रहने वाले 3 नाबालिग लड़कों से कहासुनी हो गई। विवाद कुछ ही देर में इस कदर बढ़ा कि तीनों नाबालिग लड़कों ने मिलकर अजय और सतीश पर चाकुओं से दनादन वार करना शुरू कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए।
इलाज के दौरान तोड़ा दम
वहीं, परिजनों ने दोनों ही घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया, जहां 2 दिन तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद आखिरकार आज अजय चौधरी ने दम तोड़ दिया जबकि उसका भाई सतीश अभी भी गंभीर रूप से घायल है। अजय की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने रांझी थाना पहुंचकर हंगामा किया।
टीआई ने दी ये जानकारी
मामले को लेकर रांझी थाना प्रभारी सहदेव साहू ने बताया कि, “हत्या करने वाले तीनों नाबालिग लड़कों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अब यह भी जानकारी जुटाने में लगी हुई है कि आखिर किस बात को लेकर आरोपियों का मृतक से विवाद हुआ था।”
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

