
जबलपुर, डेस्क रिपोर्ट। पी एस सी की तैयारी करते करते युवक को नशे की ऐसी लत गई की वो चोर बन गया। मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर में रहने वाला युवक सिद्धांत गुप्ता जबलपुर में रहकर पीएससी की परीक्षा की तैयारी कर रहा था, लेकिन दोस्तों के साथ उसे नशे की ऐसी लत लगी की अपने नशे की लत पूरी करने ट्रेनों में चोरी की वारदातें करना शुरु कर दिया, इस शातिर चोर को सतना पुलिस ने गिरफ्तार कर यात्रियों से चोरी किए गए लाखों रुपए के जेवर व नगदी रुपया बरामद किया है। पुलिस आरोपी सिद्धांत गुप्ता से ट्रेनों में हुई अन्य चोरी की वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है।
Bangalore के पटाखा गोदाम में भीषण विस्फोट, हादसे में 3 की मौत, 4 घायल
पुलिस के अनुसार आजमगढ़ यूपी निवासी परवेज अहमद अपनी पत्नी के साथ गोदाम एक्सप्रेस में मुम्बई से आजमगढ़ जाने के लिए निकले, इस दौरान उनका जेवर व नगदी रुपयों से भरा बैग चोरी कर लिया गया, उचेहरा रेलवे स्टेशन के पास जब परवेज की पत्नी की नींद खुली तो देखा कि उनका बैग गायब है। परवेज अहमद ने इस बात की शिकायत तत्काल जीआरपी को दी, जिस पर जीआरपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच की तो पाया कि गोदान एक्सप्रेस जबलपुर के बाद सीधे सतना में ही रुकती है, इसका मतलब है कि चोर जबलपुर से ही चढ़ा है और सतना में उतरा होगा।
आईएएस संतोष वर्मा फर्जी दस्तावेज मामले में एसआईटी गठित, जयवीर सिंह भदौरिया करेंगे जांच
सीसीटीवी के फुटेज लिए गए तो दो युवक संदिग्ध नजर आए, इसके बाद पुलिस की टीम आरोपी की तलाश में जुटी रही, शाम को रेलवे परिसर में पुलिस की टीम जब घूम रही थी, तभी मालगोदाम के पास एक युवक संदिग्ध हालत में घूमते मिला जो पुलिस को देखते ही भाग निकला, संदेह होने पर पुलिस ने युवक को पीछा करते हुए पकड़ा और थाना लाकर पूछताछ की तो उसने चोरी की वारदात करना स्वीकार लिया, पुलिस ने पकड़े युवक सिद्धांत गुप्ता के पास से चोरी किए गए करीब तीन लाख रुपए के जेवर व 22 हजार रुपए नगद बरामद कर लिए।
90 साल की उम्र में दादी ने हाइवे पर चलाई कार, सीएम शिवराज ने ट्वीट कर कही यह बात
वहीं पुलिस को सिद्धांत गुप्ता ने यह भी बताया कि वह नरसिंहपुर का रहने वाला है और जबलपुर में रहकर पीएससी परीक्षा देने की तैयारी कर रहा है, इस दौरान उसे नशे की लत लग गई, जिसे पूरा करने के लिए वह ट्रेनों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने लगा। पुलिस का कहना है कि आरोपी सिद्धांत गुप्ता से ट्रेनों में हुई अन्य चोरी की वारदातों का खुलासा होने की संभावना है, जिसके चलते पूछताछ की जा रही है। सिद्धांत गुप्ता पहले भी लूट सहित अन्य मामलों में पुलिस के हत्थे चढ़ चुका है।
