जबलपुर में रात को कर्फ्यू के दौरान युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार

जबलपुर में रात को कर्फ्यू के दौरान युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार

जबलपुर, संदीप कुमार

कोरोना वायरस के चलते रात 10 के बाद लगाए गए कर्फ्यू के दौरान अज्ञात हमलावरों ने बीच सड़क एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी और पुलिस को इसकी भनक ही नही लगी। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी तक मौके पर एसपी और थाना पुलिस पहुँची। घटना गोरखपुर थाना के शारदा चौक की है जहाँ 30 साल के युवक अंकित चंडोक की गोली मारकर हत्या कर दी।हालांकि आरोपी के नाम भी सामने आए है जिन्हें पुलिस ने जल्द ही गिरफ्तार करने का दावा किया है।

जबलपुर में इन दिनों अपराध चरम सीमा पर पहुँच गया है, अपराधियो में पुलिस का ख़ौफ़ ही नही है। गोरखपुर थाना इलाके में बीती रात शारदा चौक के पास एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। बाइक पर आए आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया है।  पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।

बताया जाता है की मृतक अंकित चंडोक लॉक डाउन लगने के बाद से रोजाना सड़को पर घूम रहे बेसहारा जानवरो को घूम-घूमकर सब्जिया खिलाया करता था। बुधवार की रात करीब 12 बजे जब वह सड़को के किनारे बैठे जानवरो को सब्जियां खिला रहा था तभी बाइक में सवार दो युवकों ने उस पर फायरिंग कर दी। गोली अंकित के सीने में लगी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता ने बताया कि अंकित की टैटू बनाने की शॉप है कुछ दिनों ने व्यापार को लेकर उसका एक युवक से विवाद भी चल रहा था। मृतक के पिता ने आशंका जाहिर की है कि संभवतः उन्होंने ही गोली मारी है।

इधर घटना के बाद एफएसएल की टीम सहित एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा भी मौके पर पहुंच गए। एसपी का दावा है कि हमलावरों में कुछ व्यक्तियों का नाम सामने आया है जिनसे जल्द ही पूछताछ कर हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा। बहरहाल इस घटना के बाद से क्षेत्र में सन्नाया पसरा हुआ है। साथ ही पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवाल भी उठ रहे  है कोरोना संक्रमण के चलते रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू लगा रहता है बावजूद इसके आखिर कैसे अपराधी खुलेआम घूमते हुए अपराध को अंजाम दे रहे हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews