Police Transfer: 82 पुलिसकर्मियों के तबादले, कई थानों के एसएचओ भी बदले, यहां देखें पूरी लिस्ट

Jaipur Police Transfer: जयपुर कमिश्नरेट में 82 निरीक्षकों के तबादले किए गए हैं। नौ इंस्पेक्टरों को शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का जिम्मा सौंपा गया है।
Transfer

राजस्थान में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने बुधवार देर रात 82 पुलिस कर्मियों के तबादले आदेश जारी किए हैं। इस फेरबदल में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से 42 पुलिस थानों के एसएचओ बदले गए हैं। साथ ही 9 इंस्पेक्टरों को भी नई जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा 10 इंस्पेक्टरों को पुलिस लाइन भेजा गया है।

जारी सूची के अनुसार, पुलिस इंस्पेक्टर भूरी सिंह को कोतवाली थाने की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि रघुवीर सिंह को जयसिंहपुरा खोर थाने का नया थानाधिकारी बनाया गया है। कमलेश कुमार को सुभाष चौक, मदन कड़वासरा को महेश नगर, और हरि सिंह दूधवाल को श्याम नगर थाने का प्रभार दिया गया है। वहीं सज्जन कुमार को नाहरगढ़, सुनील कुमार को जालूपुरा, सुरेंद्र कुमार सैनी को भट्ठा बस्ती, और शशिकला चौधरी को पर्यटक थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सूची के अनुसार, सुरेश कुमार यादव को बनीपार्क थाने का जिम्मा दिया गया है, जबकि धर्मेंद्र कुमार शर्मा को बस्सी और अरविंद सिंह शेखावत को वैशाली नगर थाने की कमान मिली है। हवा सिंह को कोटखावदा, सतीश चंद्र को मानसरोवर, मनोहर लाल को अशोक नगर, गुंजन वर्मा को ज्योति नगर, मनोज बेरवाल को सोडाला, छोटेलाल मीणा को नारायण विहार, हितेश शर्मा को शिप्रा पथ, उदय सिंह यादव को पत्रकार कॉलोनी, मुकेश कुमार खारडिया को मुहाना थाना, गुरु भूपेंद्र सिंह को सांगानेर सदर, कृष्ण कुमार को चाकसू, राजेश गौतम को शिवदासपुरा, विक्रांत शर्मा को प्रताप नगर, गौरव प्रधान को मालवीय नगर, विनोद कुमार वर्मा को एयरपोर्ट, सत्यपाल सिंह यादव को बस्सी भेजा गया है।

इसके अलावा सज्जन सिंह को तुंगा, जितेंद्र कुमार वर्मा को एसएमएस अस्पताल, छगनलाल को आदर्श नगर, राजेंद्र प्रसाद मीणा को ट्रांसपोर्ट नगर, मंजू कुमारी को महिला थाना जयपुर ईस्ट, विक्रम सिंह को चित्रकूट, दीपक त्यागी को भांकरोटा, अनिल कुमार जेमनी को बिंदायका, वंदना नरूला को सेज थाना अधिकारी लगाया गया है। महेश चंद्र शर्मा को हरमाड़ा, महेंद्र सिंह यादव को दौलतपुरा, रायसल सिंह शेखावत को झोटवाड़ा, दिलीप सिंह को कालवाड़, मंजू तंवर को मेट्रो थाना, प्रकाश राम विश्नोई को खोह नागोरियां, रामधन मीणा को बजाज नगर, रतन सिंह को जामडोली, श्यामसुंदर को लाल कोठी थाना अधिकारी लगाया गया है।

इन्हें सौंपा ट्रैफिक का जिम्मा

शहर की यातायात व्यवस्था को और अधिक सुचारू बनाने के लिए नौ पुलिस इंस्पेक्टरों को विशेष रूप से ट्रैफिक विंग में तैनात किया गया है। सुरेश सिंह को कालवाड़ से यातायात जयपुर, दशरथ वर्मा को नाहरगढ़ से यातायात जयपुर, श्रीराम मीणा को तुंगा से यातायात जयपुर, अरुण कुमार को ट्रांसपोर्ट नगर से यातायात जयपुर, राजेंद्र सिंह शेखावत को झोटवाड़ा से यातायात जयपुर तबादला किया गया है।  पुलिस इंस्पेक्टर भंवरलाल, श्रीपाल सिंह, प्रेमचंद और राकेश यादव को भी ट्रैफिक में लगाया गया है।

इन्हें पुलिस लाइन भेजा

पुलिस इंस्पेक्टर इंदु शर्मा को महिला थाना ईस्ट से रिजर्व पुलिस लाइन, राजेंद्र प्रसाद को ट्रैफिक से रिजर्व पुलिस लाइन, पुलिस इंस्पेक्टर विक्रम सिंह, बलबीर कस्वा सोडाला थाने से, राजेश कुमार शर्मा को एसएमएस अस्पताल से, मनीष गुप्ता को आदर्श नगर थाने से, रूपनारायण को एयरपोर्ट थाने से, मोतीलाल शर्मा को अशोक नगर थाने से, मंजू चौधरी ट्रैफिक से और माधो सिंह को सिंधी कैंप थाने से रिजर्व पुलिस लाइन भेजा गया है।

​

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews