MP News: युवा काँग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ FIR दर्ज, लगे ये आरोप, जाने पूरा मामला   

indore

झाबुआ, डेस्क रिपोर्ट। MP News:- गुरुवार को मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने की खबर सामने आई है। सूत्रों की माने तो सांसद डामोर के निजी सचिव सागर सिंह रावत की शिकायत पर झाबुआ कोतवाली में युवा कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। बता दें की दीपक भूरिया अलीराजपुर के जिला अध्यक्ष हैं। मामला कुछ ऐसा है की, 29 अप्रैल को जनजाति सुरक्षा मंच की डीलिस्टिंग रैली के दौरान सांसद डामोर ने मीडिया के सामने एक बयान दिया था, जिसमें उन्होंने आदिवासी से अन्य मतो में बदले हुए लोगों को जनजाति आरक्षण से वंचित करने के लिए लोकसभा और राज्यसभा में कानून बनाने की मांग सामने रखी थी, साथ ही अपने स्टेटमेंट में उन्होंने जनजागरण का वातावरण बनाने की मांग भी सामने रखी थी।

यह भी पढ़े… KTM 390 Adventure: लॉन्च हुई KTM की नई बाइक, लुक बना देगी आपको दीवाना, जाने कीमत और फीचर्स

लेकिन दीपक भूरिया ने कथित तौर पर वीडियो में डामोर के बयान को एडिट किया है और कुछ इस तरह बनाया है जैसे की डामोर आदिवासियों का रीज़र्वैशन खत्म करने की बात कह रहे हैं, आरोप यह की भूरिया ने पुरी तरह से बयान को एडिट किया और अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर दिया। झाबुआ कोतवाली में डामोर की ओर से सचिव रावत ने असली वीडियो दिखाते हुए विक्रांत रावत के खिलाफ शिकायत की और FIR भी दर्ज करवाई है। पुलिस ने विक्रांत भूरिया के खिलाफ आईपीसी की धार 505 1B, 120B, 499 और 500 के तहत युवा काँग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ FIR दर्ज की है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews