आदित्य सिंह बने हरदा के नए कलेक्टर, अभिनव चौकसे को बनाया गया नया एसपी

IFS Transfer

MP Transfer : मध्य प्रदेश में इन दिनों आईएएस-आईपीएस समेत अन्य विभागों के अधिकारियों के तबादलों का दौर जारी है। गुरूवार को सामान्य प्रशासन विभाग व गृह विभाग ने एक-एक आदेश जारी किया है जिसमें आदित्य सिंह को हरदा के नए कलेक्टर व अभिनव चौकसे को हरदा एसपी नियुक्त किया गया है। हरदा हादसे की घटना के एक दिन बाद बुधवार देर शाम शासन ने हरदा कलेक्टर ऋषि गर्ग और एसपी संदीप कुमार कंचन को हटा दिया था।

बता दें कि शीलेंद्र सिंह को अपर सचिव मध्य प्रदेश शासन, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग से हटाकर कलेक्टर छिंदवाड़ा की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं मनोज पुष्प को छिंदवाड़ा कलेक्टर से हटाकर अपर सचिव मध्य प्रदेश शासन, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग जिम्मेदारी दी गई है।

अभिनव चौकसे को राज्यपाल महोदय मध्य प्रदेश के परिसहाय से हटाकर हरदा जिले में नए एसपी की नियुक्ति की गई है। वहीं शशांक अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन – 1, नगरीय पुलिस जिला भोपाल से हटाकर राज्यपाल महोदय मध्य प्रदेश के परिसहाय बनाया गया है।

यहाँ देखें सूची

transfer

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews