AFCAT 2 2025 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, कैसे करें डाउनलोड? देखें लिंक और स्टेप्स 

 एएफसीएटी 2 का एडमिट कार्ड जारी हो चुका है। 200 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए 23 और 24 अगस्त को एग्जाम आयोजित होगा। आइए जानें उम्मीदवार प्रवेश पत्र कैसे डाउनलोड कर सकते हैं?
AFCAT 2 2025 Result

एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT 2 2025) का एडमिट कार्ड जारी हो चुका है। जिन भी उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, वे ऑफिशियल वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए ईमेल आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज कर रहा होगा। प्रवेश पत्र में उम्मीदवार का नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि, रोल नंबर, हस्ताक्षर, फोटोग्राफ, परीक्षा का समय, रिपोर्टिंग टाइम, परीक्षा की तारीख, एग्जामिनेशन सेंटर का एड्रेस और जरूरी गाइड लाइंस उपलब्ध होती है।

एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी के साथ उम्मीद फोटो आईडेंटिटी कार्ड ले जाना ना भूलें। आधार कार्ड अनिवार्य है। दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ भी अपने पास रख लें। इसके अलावा बॉल पॉइंट के साथ एंट्री ले सकते हैं। हॉल टिकट से संबंधित किसी प्रकार की समस्या के लिए उम्मीदवार हेल्प डेस्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए afcatcell@cdac.in पर ईमेल भेजें  या 020-25503105 या 020-25503106 पर संपर्क करें।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाएँ।
  • होमपेज पर “AFCAT 2 2025 Admit Card” लिंक पर क्लिक करें।
  • जरूरी जानकारी दर्ज करें और साइन इन ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इसे डाउनलोड करें। भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार इसका प्रिन्ट आउट निकाल कर अपने पास रख सकते हैं।

कब होगी परीक्षा?

एएफसीएटी 2 के लिए नोटिफिकेशन 27 मई को जारी किया था। आवेदन प्रक्रिया 2 जून से लेकर 1 जुलाई 2025 तक जारी थी। एडमिट कार्ड 19 अगस्त को जारी किए गए हैं। परीक्षा का आयोजन 23 और 24 अगस्त को 104 शहरों में किया जाएगा। पहली शिफ्ट सुबह 10:00 बजे से लेकर दोपहर 12:00 तक चलेगी। वहीं दूसरी शिफ्ट दोपहर 3:00 से लेकर शाम 5:00 बजे तक चलेगी। कोर्स की शुरुआत जुलाई 2026 में होगी।

284 पदों पर भर्ती होने वाली है। परीक्षा का आयोजन ऑनलाइन मोड में किया जाएगा। प्रश्नों की संख्या उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, एएफएसपी टेस्ट और मेडिकल परीक्षा के आधार पर होगा। नियुक्ति के बाद 56,100 रुपये से लेकर 1,77,500 रुपये तक वेतन मिलेगा।

एग्जाम पैटर्न

परीक्षा कुल 2 घंटे की होगी। 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। जो वर्बल एबिलिटी, न्यूमेरिकल एबिलिटी, रीजनिंग, जनरल अवेयरनेस एंड मिलट्री एप्टीट्यूड से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।यह 300 अंक का होगा। प्रत्येक सही उत्तर पर तीन अंक मिलेंगे। गलत उत्तर पर एक अंक की कटौती की जाएगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews