AIIMS में 100 से ज्यादा पदों पर निकली है भर्ती, 29 सितंबर तक करें आवेदन, 2 लाख तक सैलरी, जानें आयु पात्रता डिटेल्स

एम्स नागपुर भर्ती के लिए अधिकतम आयु 58 साल निर्धारित किया गया है।आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
government job 2026

AIIMS Recruitment 2025 :एम्स में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस, नागपुर ने 116 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन की प्रक्रिया 30 अगस्त से शुरू होगी । योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aiimsnagpur.edu.in पर जाकर 29 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

Nagpur AIIMS Recruitment 2025 

कुल पद: 116

पदों का विवरण

  • प्रोफेसर – 10 पद
  • एडिशनल प्रोफेसर – 09 पद
  • एसोसिएट प्रोफेसर – 15 पद
  • असिस्टेंट प्रोफेसर – 82 पद

आयु सीमा: अधिकतम आयु 58 साल निर्धारित किया गया है।आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।SC/ST वर्ग को 5 साल ,OBC को 3 साल, PWD(OPH) और सरकारी कर्मचारी/पूर्व कर्मचारी 5-5 साल की छूट मिलेगी।

योग्यता: उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है।उम्मीदवारों के पास एमबीबीएस, पोस्ट ग्रेजुएट, एम.एससी, एम.फिल/पीएचडी, एमएस/एमडी, एम.सीएच, डीएम (प्रासंगिक क्षेत्र) की डिग्री होनी चाहिए।

आवेदन शुल्क: शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा, जिसके बाद ही उनके आवेदन को स्वीकार किया जाएगा।दिव्यांगजन और रिटायर्ड फैकल्टी को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है।जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस – 2000 रुपए, एससी एसटी 500 रुपए।

सैलरी: अलग अलग पदों के लिए अलग अलग सैलरी मिलेगी।

  • प्रोफेसर – 1,68,900 से 2,20,400 रुपए प्रति महीने
  • एडिशनल प्रोफेसर – 1,48,200 से 2,11,400 रुपए प्रति महीने
  • एसोसिएट प्रोफेसर – 1,38,300 से 2,09,200 रुपए प्रति महीने
  • असिस्टेंट प्रोफेसर – 1,01,500 से 1,67,400 रुपए प्रति महीने

https://aiimsnagpur.edu.in/writereaddata/AIIMS/files/175577339568a6f9d3eb069Faculty_Advt_02_25.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews