AIIMS में नौकरी पाने का गोल्डन चांस, 250 से ज्यादा पदों पर निकली है भर्ती, सैलरी 65 हजार पार, जानें आयु पात्रता व आवेदन प्रक्रिया

प्रोफेसर और एडिशनल प्रोफेसर के पद पर आवेदन के लिए अधिकतम उम्र 58 साल तक निर्धारित की गई है।एसोसिएट प्रोफेसर, सहायक प्रोफेसर के पद के लिए अधिकतम उम्र 50 वर्ष तय की गई है।
jobs

AIIMS Recruitment 2025: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है।नागपुर एम्स ने सीनियर रेजिडेंट के 78 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट aiimsnagpur.edu.in पर जाकर 4 मई तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए इंटरव्यू का आयोजन 6 मई को किया जाएगा।

इसके अलावा दिल्ली एम्स ने भी अलग-अलग विभागों में 199 पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य और इच्छुक कैंडिडेट 9 मई 2025 तक आवेदन कर सकते है।इन पदों में प्रोफेसर, एडिशनल प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर जैसी उच्च श्रेणी की नियुक्तियां शामिल हैं। इस भर्ती का उद्देश्य संस्थान में विभिन्न शिक्षण और चिकित्सा विभागों को मजबूत करना है।

Nagpur AIIMS Recruitment

कुल पद: 78

आयु सीमा: सभी पदों के लिए आयु सीमा 45 वर्ष है। एससी/एसटी में 5 साल
ओबीसी में 3 साल और पीडब्ल्यूबीडी के लिए 5–10 साल (कैटेगरी के आधार पर) छूट मिलेगी।

योग्यता: संबंधित क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएट (NMC/ MCI/ MMC/ DCI) या एमडी, एमएस, डीएम, एमसीएच डिग्री। NMC/MCI/DCI/स्टेट मेडिकल काउंसिल में रजिस्ट्रेशन जरूरी

आवेदन शुल्क: सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी : 500 रुपए, एससी/एसटी : 250 रुपए, पीडब्ल्यूडी : नि:शुल्क

वेतन: इन पदों के लिए 67,700 रुपए प्रति माह सैलरी निर्धारित की गई है।

चयन प्रक्रिया और पता: इंटरव्यू के आधार पर। पता- प्रशासनिक ब्लॉक, एम्स परिसर, मिहान, नागपुर

आवेदन की लास्ट डेट: 4 मई 2025

Delhi AIIMS Recruitment

कुल पद: 199

पदों का विवरण: इन पदों में प्रोफेसर, एडिशनल प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर जैसी उच्च श्रेणी की नियुक्तियां शामिल हैं। इस भर्ती का उद्देश्य संस्थान में विभिन्न शिक्षण और चिकित्सा विभागों को मजबूत करना है।

आयु सीमा: सभी पदों के लिए सामान्य ऊपरी आयु सीमा 50 वर्ष है। जबकि एससी/एसटी, पीडब्ल्यूबीडी और सरकारी कर्मचारियों के लिए आयु में छूट 5 वर्ष और ओबीसी श्रेणी के लिए 3 वर्ष है।

आवेदन शुल्क: सामान्य और ओबीसी के लिए 3000, ईडब्ल्यूएस और एससी/एसटी के लिए 2400 (एससी/एसटी उम्मीदवारों को शुल्क वापस किया जाएगा) और पीडब्ल्यूबीडी के लिए शुल्क में छूट दी जाएगी।

वेतन: अलग अलग पदों के लिए अलग अलग सैलरी निर्धारित की गई है।

  • प्रोफेसर: ₹1,68,900 – ₹2,20,400
  • एडिशनल प्रोफेसर: ₹1,48,200 – ₹2,11,400
  • एसोसिएट प्रोफेसर: ₹1,38,300 – ₹2,09,200
  • असिस्टेंट प्रोफेसर: ₹1,01,500 – ₹1,67,400

आवेदन की लास्ट डेट: 9 मई 2025

AIIMS Link 

https://aiimsnagpur.edu.in/writereaddata/AIIMS/files/1745490415680a11efa4601Advt_No_SR_2025_03.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews