AIIMS में निकली है विभिन्न पदों पर भर्ती, आयु सीमा 58 वर्ष, सैलरी 2 लाख तक, 16 जून से पहले करें आवेदन, जानें डिटेल्स

एम्स नागपुर भर्ती में सभी पदों के लिए अलग-अलग योग्यता तय की गई है। वही आयु सीमा 58 वर्ष तय की गई है। हालांकि आरक्षित वर्गों को ऊपरी उम्र में छूट मिलेगी।
AIIMS में निकली है विभिन्न पदों पर भर्ती, आयु सीमा 58 वर्ष, सैलरी 2 लाख तक, 16 जून से पहले करें आवेदन, जानें डिटेल्स

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), नागपुर में नौकरी पाने का अच्छा मौका है। एम्स नागपुर ने प्रोफेसर, एडिशनल प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। आवेदन की लास्ट डेट 16 जून 2025 है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार तय तारीख तक अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते है।

इस भर्ती के तहत अभ्यर्थी कार्डियोलॉजी, डर्मिटोलॉजी, ईएनटी, जनरल सर्जरी, रेडियो डायग्नोसिस समेत कुल 28 विषयों पर भर्ती की जाएगी। डायरेक्ट रिक्रूटमेंट, डेप्यूटेशन बेस, कॉन्ट्रेक्ट बेस (रिटायर्ड फैकल्टी) अभ्यर्थी वैकेंसी की उलब्धता के आधार पर किसी भी मोड के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

Nagpur AIIMS Recruitment 2025

कुल पद: 58

पदों का विवरण

  • प्रोफेसर 11
  • एडिशनल प्रोफेसर 11
  • एसोसिएट प्रोफेसर 18
  • असिस्टेंट प्रोफेसर 18

योग्यता: प्रोफेसर के पद पर MBBS/पोस्ट ग्रेजुएशन MD या MS के साथ करीब 14 साल टीचिंग एक्सपीरियंस। एडिशनल प्रोफेसर के लिए 10 साल का अनुभव, एसोसिएट प्रोफेसर के लिए 6 साल का अनुभव और असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए 3 साल का टीचिंग अनुभव ।योग्यता संबंधित डिटेल्स अभ्यर्थी विस्तार से भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकेशन से भी चेक कर सकते हैं।

आयु सीमा : प्रोफेसर/एडिशनल प्रोफेसर पद अभ्यर्थियों की अधिकतम उम्र 58 वर्ष से ऊपर नहीं होनी चाहिए। एसोसिएट प्रोफएसर/असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए 50 वर्ष से ऊपर के अभ्यर्थी अयोग्य होंगे। हालांकि आरक्षित वर्गों को ऊपरी उम्र में छूट मिलेगी।

आवेदन शुल्क : सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 2000 रुपये एप्लीकेशन फीस सब्मिट करनी होगी। वहीं एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए यह शुल्क 500 रुपये है। पेमेंट का लिंक एम्स नागपुर वैकेंसी पेज पर उपलब्ध है।

वेतनमान : प्रोफेसर के पद पर चयनित अभ्यर्थियों को 168900-220200 रुपये, एडिशनल प्रोफेसर को 148200-211400 रुपये, एसोसिएट प्रोफेसर 138300-209200 रुपये और असिस्टेंट प्रोफेसर 101500-209200 रुपये प्रति माह सैलरी दी जाएगी। वेतन के साथ उम्मीदवारों को भत्ते और अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी। कॉन्ट्रैक्चुअल प्रोफेसर कंसल्टेंट को 2,20,000/- और एडिशनल प्रोफेसर कंसल्टेंट को 2,00,000 रुपये प्रति माह वेतन मिलेगा।

Notification

https://aiimsnagpur.edu.in/writereaddata/AIIMS/files/17474565716828123ba7a6bFaculty_Advt_2025_01.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews