BARC Recruitment: भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र में निकली 50 पदों पर भर्ती, 24 मई तक करें आवेदन, यहाँ जानें डिटेल

भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र में 50 पदों पर भर्ती निकली है। आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन मोड में जारी है। अंतिम तिथि 24 मई है।
barc recruitment

BARC Recruitment 2024: भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र, मुंबई (Bhabha Atomic Research Centre) में ड्राइवर कैडर पर्सनल के विभिन्न पदों पर भर्ती निकली है। रिक्त पदों की संख्या कुल 50 है। आवेदन प्रक्रिया जारी है। योग्य उम्मीदवार ऑफलाइन 24 मई 2024 तक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को नोटिफिकेशन पढ़ने के बाद ही आवेदन करने की सलाह दी जाती है।

पात्रता और आयु सीमा

परमाणु ऊर्जा विभाग या इसके संगठन इकाइयों के ड्राइवर संवर्ग से अधिवर्षिता पर रिटायर हुए कर्मचारियों के लिए ही भर्ती निकाली गई है। आयु सीमा न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 65 वर्ष तय की गई है। उम्मीदवारों के खिलाफ विभाग के कार्रवाई आपराधिक मामले लंबित विचाराधीन नहीं होने चाहिए। जिन लोगों को पिछले 10 वर्षों में कोई मिसकंडक्ट के लिए दंडित किया गया है, उन्हें आवेदन करने की अनुमति नहीं है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास लाइट मोटर व्हीकल और हेवी मोटर व्हीकल लाइसेंस होना चाहिए। उन्हें मेडिकल सर्टिफिकेट जमा करने की भी जरूरत पड़ेगी।

ऐसे करें आवेदन

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार नोटिफिकेशन में बताए गए पते पर आवेदन पत्र और जरूरी दस्तावेजों को एक साथ भेजकर आवेदन कर सकते हैं। नोटिफिकेशन में आवेदन पत्र भी दिया गया है। एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड और प्रिन्ट आउट निकाल लें। सारी जानकारी सही-सही भर कर आवेदन और जरूरत दस्तावेजों को अटैच करके सही पते पर भेजें। वेतन और पात्रता से संबंधित अतिरिक्त जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक अधिसूचना देखने की सलाह दी जाती है। एप्लीकेशन फीस “शून्य” है।

पता और वेबसाइट

  • पता:- मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (कार्मिक), सेंट्रल कंपलेक्स, भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र, ट्रॉम्बे, मुंबई, 400 085
  • ऑफिशियल वेबसाइट:- barc.gov.in

अधिसूचना

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews