हाई कोर्ट में 5 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती, आज ही करें आवेदन, यहां देखें डिटेल्स

Recruitment

Bombay High Court Job: जो युवा नौकरी को तलाश कर रहे हैं उनके लिए एक सुनहरा मौका इंतजार कर रहा है। कुछ दिनों पहले बॉम्बे हाईकोर्ट की ओर से एक नोटिफिकेशन जारी करते हुए भर्ती निकाली गई थी। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख करीब आ चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थियों को अपना आवेदन आधिकारिक वेबसाइट bombayhighcourt.nic.in पर जमा करना होगा। आवेदन केवल ऑनलाइन रूप से स्वीकार किए जाएंगे।

कितने पदों पर भर्ती

बॉम्बे हाई कोर्ट में निकली गई यह भर्ती जूनियर क्लर्क और चपरासी के पद पर निकाली गई है। कुल 5700 से ज्यादा पद इस भर्ती अभियान के जरिए भरे जाने वाले हैं।

योग्यता और आयु सीमा

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए योग्यता अलग-अलग रखी गई है। क्लर्क के विभिन्न पदों के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय और संस्थान से डिग्री धारी होना अनिवार्य है। वहीं सातवीं पास उम्मीदवार चपरासी के पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने वाले की उम्र 18 से 38 वर्ष की होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में छूट का लाभ मिलेगा।

आवेदन शुल्क

जो उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं। उन सभी के लिए 1000 रुपए का भुगतान तय किया गया है। यह भुगतान उन्हें अपना आवेदन जमा करते समय करना होगा। जो उम्मीदवार ओबीसी, एसटी, एससी और एसबीसी श्रेणी में आते हैं उन्हें 990 रुपए का भुगतान करना होगा।

ऐसे होगा चयन

इस भर्ती में पदों के मुताबिक चयन किया जाने वाला है। सबसे पहले स्क्रीनिंग टेस्ट की प्रक्रिया होगी उसके बाद शॉर्टहैंड और टाइपिंग टेस्ट होगा। इसके बाद साक्षात्कार के जरिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन

  • इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • यहां दी गई भर्ती के लिंक पर क्लिक करें। उसके बाद आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा।
  • इस फॉर्म में मांगा गया सारा विवरण अच्छी तरह दर्ज कर दें।
  • विवरण दर्ज करने के बाद जो डॉक्यूमेंट मांगे गए हैं उन्हें अपलोड करना होगा।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान फॉर्म भरते समय ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।
  • विवरण दर्ज करने ,डॉक्यूमेंट अपलोड करने और आवेदन शुल्क का भुगतान करने के बाद सभी चीज अच्छी तरह से चेक कर ले और अपना फॉर्म सबमिट कर दें।
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews