भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड में निकली कई पदों पर भर्ती, नोटिफिकेशन जारी, 1 नवंबर से आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई

Teacher Recruitment 2024

BPCL Recruitment: भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (Bhart Petroleum Corporation Limited Vacancy) ने कई पदों पर भर्ती निकाली है। रिसर्च एंड डेवलपमेंट, पब्लिक रिलेशंस, ब्रांड, लीगल, मेडिकल ऑफिसर ,पेट्रोकेमिकल्स, इनफॉरमेशन सिस्टम,  इंजीनियरिंग इत्यादि क्षेत्रों में उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया 1 नवंबर से आरंभ होने जा रही है इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन 26 नवंबर 2023 तक निर्धारित योग्यता के अनुसार ऑनलाइन ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर पाएंगे।

पात्रता

विभिन्न पदों के लिए पात्रता अलग-अलग निर्धारित की गई है। प्रोजेक्ट मैनेजर (मैकेनिकल) के लिए उम्मीदवारों के पास इंजीनियरिंग में बैचलर्स की डिग्री होना अनिवार्य होगा। साथ ही 70% अंक जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य है। । लीगल के लिए  उम्मीदवारों के पास एलएलएम की डिग्री काउंसलिंग ऑफ इंडिया से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से होना अनिवार्य होगा। पात्रता, वेतन और जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जरूर देखें। (Official Notification Link )

चयन और आवेदन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा (सीबीटी मोड), केस बेस्ड डिस्कशन, ग्रुप टास्क और पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। आवेदन करने के लिए जनरल ,ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को 590 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं एससी, एसटी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फीस से मुक्त किया गया है। नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर आप आवेदन कर सकते हैं-

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://www.bharatpetroleum.in/ पर जाएं।
  • अब होमपेज पर करियर सेक्शन में “Oppurtunities: के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • लिंक पर सारी जानकारी दर्ज करें।
  • आवेदन पत्र भरें। जरूरी दस्तावेज को अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को सबमिट करें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews