Hindi News

सरकारी नौकरी: BPNL ने निकाली 2152 पदों पर भर्ती, 12 मार्च तक भरें फॉर्म, जानें पात्रता, वेतन और चयन प्रक्रिया

Published:
बीपीएनएल ने 2000 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए एप्लीकेशन लिंक एक्टिव कर दिया है। अधिसूचना जारी हो चुकी है। 10वीं-12वीं पास और ग्रेजुएट के लिए यह अच्छा मौका साबित हो सकता है। आइए जानें उम्मीदवारों का चयन कैसे होगा और कितना वेतन मिलेगा?
सरकारी नौकरी: BPNL ने निकाली 2152 पदों पर भर्ती, 12 मार्च तक भरें फॉर्म, जानें पात्रता, वेतन और चयन प्रक्रिया

भारतीय पशुपालन निगम लिमिटेड में पशुधन फार्म निवेश अधिकारी, पशुधन फर्म निवेश सहायक, पशुधन फार्म संचालक सहायक पदों पर भर्ती (BPNL Recruitment 2025) निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 12 मार्च 2025 तक ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाइट www.bharatiyapashupalan.com पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।

रिक्त पदों की संख्या कुल 2152 है। जिसमें से पशुधन फार्म निवेश अधिकारी के लिए 362, पशुधन फर्म निवेश सहायक 1418 और पशुधन फार्म संचालन सहायक के लिए 362 पद खाली हैं। विभिन्न पदों के लिए योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक अधिसूचना करने की सलाह दी जाती है।

योग्यता और आयु सीमा

पशुधन फार्म निवेश अधिकारी पद पर किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्था से किसी भी विषय में ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। पशुधन फायर्म निवेश सहायक के पद पर मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्था से 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। वहीं पशुधन फार्म संचालन सहायक के पद पर 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।  पशुधन फार्म निवेश अधिकारी के लिए निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम में 21 वर्ष और अधिकतम 45 वर्ष है। पशुधन फार्म निवेश सहायक के लिए निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष है। पशुधन फार्म संचालन सहायक के निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष है।

आवेदन शुल्क

  • पशुधन फार्म निवेश अधिकारी- 944 रूपये
  • पशुधन फायर्म निवेश सहायक- 826 रुपये
  •  पशुधन फार्म संचालन सहायक- 708 रुपये

चयन प्रक्रिया 

सबसे पहले आवेदन पत्र की जांच की जाएगी। इसके बाद ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। ऑनलाइन परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जाएगा। ऑनलाइन परीक्षा और इंटरव्यू 50-50 अंक के होंगे।

वेतन 

  • पशुधन फार्म निवेश अधिकारी- 38200 रूपये प्रतिमाह
  • पशुधन फायर्म निवेश सहायक- 35500 रुपये प्रतिमाह
  •  पशुधन फार्म संचालन सहायक- 20,000 रुपये प्रतिमाह
advt13022025
मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews