BPSC CCE 2026: बीपीएससी 72वीं प्रारंभिक परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, नई तारीख जल्द 

बीपीएससी 72वीं प्रारंभिक परीक्षा स्थगित हो चुकी है, जिसका आयोजन 26 जुलाई को होने वाला था। अब तक कई तारीख घोषित नहीं की गई है। 1100 से अधिक पदों पर भर्ती होने वाली है। 
BPSC 72nd CCE 2026

बीपीएससी 72वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता (BPSC 72nd CCE 2026) परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र का इंतजार लाखों उम्मीदवार रख रहे हैं। इसी बीच बिहार लोक सेवा आयोग ने प्रीलिम्स स्थगित करने का फैसला लिया है। इससे संबंधित नोटिस 18 जुलाई को जारी  किया गया है। परीक्षा का आयोजन 26 जुलाई रविवार दोपहर 12 बजे से लेकर 2 बजे तक को होने वाला था।

बीपीएससी ने नोटिस में कहा कि, “अपरिहार्य कारणों से परीक्षा स्थगित करने का फैसला लिया गया है।” जल्दी ही नई तारीख घोषित की जाएगी। शेड्यूल के लिए उम्मीदवारों को नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट https://bpsc.bihar.gov.in/ विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है। आयोग ने 10 जुलाई को ही शेड्यूल जारी किया था।

1186 पदों पर होने वाली है भर्ती 

बीपीएससी 72वीं के लिए आवेदन 7 मई से शुरू हुए थे। उम्मीदवारों को 31 मई तक आवेदन का मौका दिया गया था। किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। कुल 1186 पदों पर भर्ती होने वाली है। शुरुआत में आयोग ने 1230 रिक्त पदों का ऐलान किया था, लेकिन बाद में 44 पदों को हटा दिया गया। उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा।

पहला चरण प्रारंभिक परीक्षा का होता है। कुल 150 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाते हैं। इसकी अवधि 2 घंटे होती है। जनरल स्टडीज (इतिहास, भूगोल, पॉलिटिकल साइंस, अर्थशास्त्र, जनरल साइंस और बिहार विशेष) संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं। 1/3 नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान भी होता है। वहीं प्रत्येक सही प्रश्न उत्तर पर एक अंक मिलते हैं।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड 

  1. सबसे पहले बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर What’s New सेक्शन में जाकर “BPSC 72nd CCE Pre” एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  3. नया पेज खुलेगा। रजिस्ट्रेशन नंबर/मोबाइल नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करके लॉगिन करें।
  4. स्क्रीन पर एडमिट कार्ड नजर आएगा।
  5. इससे अच्छे से चेक करें और डाउनलोड करें।
  6. भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार इसका प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास जरूर रख लें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews