Sarkari Naukari: बीएसएफ़ में होगी 323 हेड कॉन्स्टेबल और ASI पदों पर भर्ती, 12वीं पास भी कर पाएंगे आवेदन

Sarkari Naukari: बीएसएफ़ में होगी 323 हेड कॉन्स्टेबल और ASI पदों पर भर्ती, 12वीं पास भी कर पाएंगे आवेदन

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। बॉर्डर सिक्युरिटी फोर्स (BSF) जल्द ही हेड कॉन्स्टेबल और एएसआई पदों के लिए भर्ती के नोटिफिकेशन जारी करने वाला है। यदि आपको भी सरकारी नौकरी की तलाश है और बीएसएफ़ का हिस्सा बनने ही चाह है तो आवेदन कर सकते हैं। नौकरी की सभी अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाईट पर विज़िट करते रहें। बता दें की कुल वैकेंसी की संख्या 323 है, जिसमें से 312 पद बीएसएफ़ HC और 11 पद बीएसएफ़ एसआई के लिए उपलब्ध है।

यह भी पढ़े… लंबें इंतजार के बाद गूगल मैप ने भारत में लॉन्च किया Google Street View, यूजर्स कर पाएंगे फ्री में टूर, जानें कैसे

आवेदन तिथि

उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाईट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बहुत जल्द ऑफिशियल वेबसाईट पर भर्ती के सारे डीटेल जारी हो जाएंगे। अब आवेदन प्रक्रिया की तिथि सामने नहीं आई है। लेकिन उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए 30 दिन दिए जाएंगे।

सैलरी

अब बात सैलरी की करें हेड कॉन्स्टेबल को लेवल 4 के हिसाब से 25,000 रुपये से लेकर 81,100 रुपये तक की सैलरी हर महीने दी जाएगी। वहीं स्टेनोग्राफर को लेवल 5 के हिसाब से 29,200 रुपये से लेकर 92,300 रुपये तक की सैलरी दी जाएगी।

यह भी पढ़े… Odisha CHSE 12th Result 2022 : जारी किया ओडिशा बोर्ड ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट, ऐसे चेक करें नतीजे

योग्यता और आयु सीमा

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का बारहवीं पास होना अनिवार्य होगा। साथ ही उनके टायपिंग स्पीड को भी टेस्ट किया जाएगा। मेडियकल और फिजिकल टेस्ट के आधार पर भी चयन होगा। आवेदन करने की निर्धारित आयु सीमा कम से कम 18 साल और अधिकतम 25 साल है। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाईट पर विज़िट करते रहें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews