सरकारी नौकरी: BSNL ने निकाली 120 पदों पर भर्ती, नोटिफिकेशन जारी, जानें पात्रता और चयन प्रक्रिया 

बीएसएनएल ने सीनियर एग्जिक्यूटिव ट्रेनी पदों पर भर्ती निकाली है। अधिसूचना जारी हो चुकी है। जिसमें पात्रता, चयन प्रक्रिया, एग्जाम पैटर्न समेत कई जानकारी दी गई है। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
BSNL Recruitment 2025

भारतीय संचार निगम लिमिटेड में सीनियर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पदों पर भर्ती (BSNL Recruitment 2025) निकाली है। जिससे संबंधित नोटिफिकेशन भी जारी कर दी गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट http://www.bsnl.co.in/ या http://externalexam.bsnl.co.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन और परीक्षा की तारीख के बीएसएनएल के वेबसाइट को नियमित तौर पर विजिट करते रहने की सलाह दी गई है।

फॉर्म भरने से पहले सभी कैंडिडेट्स को अधिसूचना पढ़ने सलाह भी दी गई है। जिसमें परीक्षा स्कीम, योग्यता अंक, पैटर्न और  चयन प्रक्रिया की जानकारी डिटेल में दी गई है। रिक्त पदों की संख्या को 120 है। जिसमें टेलीकॉम स्ट्रीम के लिए 95 और फाइनेंस स्ट्रीम में सीनियर एग्जीक्यूटिव ट्रेनिंग के लिए 25 पद खाली हैं।

कौन भर सकता है फॉर्म? (BSNL Vacancy)

टेलीकॉम ऑपरेशन एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग/बैचलर ऑफ़ टेक्नोलॉजी की डिग्री 60% अंकों के साथ संबंधित क्षेत्र में होनी चाहिए। इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन, इलेक्ट्रॉनिक, कंप्यूटर साइंस, इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रिकल और इंस्ट्रूमेंटेशन क्षेत्र में बीटेक/ बीई योग्यता वाले उम्मीदवारी फॉर्म भर सकते हैं। निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम अधिकतम 30 वर्ष है। नियमों के तहत आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया और वेतन

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर होगा। एग्जाम कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट में आयोजित किया जाएगा। लिखित परीक्षा दो पेपर शामिल होंगे। पार्ट 1 में  एप्टीट्यूड से संबंधित 40 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। वहीं पार्ट-2 (कोर) में टेक्निकल से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्नों की संख्या 160 प्रश्न होगी। प्रत्येक सही उत्तर पर एक अंक मिलेंगे। कुल परीक्षा 200 अंक की होगी। इसकी अवधि 180 मिनट होगी। गलत उत्तर पर 0.25 अंक की कटौती की जाएगी। पार्ट 1 और 2 दोनों में उम्मीदवारों को न्यूनतम 40% अंक लाना होगा। इसके बाद कैंडिडेट को दस्तावेज सत्यापन के लिए आमंत्रित किया जाएगा। नियुक्ति के बाद उम्मीदवारों को आईडीए पे स्केल ई3 के तहत 24,900 रुपये से लेकर 50,500 रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews