Sarkari Naukri: पशु चिकित्सा अधिकारी के पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानें आयु-पात्रता और जरूरी डिटेल्स

UPSSSC Vacancy 2026

PPSC Recruitment 2024: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए काम की खबर है। पंजाब लोक सेवा आयोग (PPSC) की तरफ से राज्य सरकार के पशु पालन और डेयरी विकास विभाग में पशु चिकित्सा अधिकारी (ग्रुप-ए) के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 मार्च 2024 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ppsc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। वहीं इन पदों पर भर्ती की अंतिम तारीख 28 मार्च 2024 निर्धारित की गई है।

कुल पद- 300

शैक्षणिक योग्यता

पशु चिकित्सा अधिकारी के विभिन्न पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से पशु चिकित्सा विज्ञान में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। वहीं अधिक जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने से पहले एक बार आधिकारिक नोटिफिकेशन को जरूर चेक कर लें।

आयु-पात्रता

  • न्यूनतम आयु- 18 साल
  • अधिकतम आयु- 37 साल

आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट देने का प्रावधान है।

आवेदन शुल्क

पशु चिकित्सा अधिकारी के विभिन्न पदों पर आवेदन करने वाले अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को 1500 रुपए आवेदन शुल्क भुगतान करना पड़ेगा। वहीं एससी, एसटी और ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को 750 रुपए आवेदन शुल्क देने पड़ेगा। जबकि ईडब्ल्यूएस, एक्स सर्विसमैन और पीएच श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 500 रुपए आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews