सरकारी नौकरी 2021 : इन पदों पर निकली है बंपर भर्तियां, इतनी मिलेगी सैलरी

Vyapam Recruitment 2021

जॉब, डेस्क रिपोर्ट। कोरोना संकटकाल में अगर आप नौकरी चली गई है और आप सरकारी नौकरी (Government Job) की तलाश में है तो यह काम आपके काम की है। भारत के नियंत्रक व महालेखा परीक्षक (CAG Recruitment 2021) ने कई पदों पर भर्तियां निकाली है।CAG ने जारी नोटिफिकेश (Notification) में ऑडिटर, लेखाकार और कई अन्य महत्वपूर्ण पदों की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।  इच्छुक उम्मीदवार कैग की आधिकारिक वेबसाइट Cag.gov.in पर जाकर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।कुल 10811 पदों पर आवेदन की अंतिम तारीख 19 फरवरी 2021 तक हैं।

यह भी पढ़े…सरकारी नौकरी 2021 : इन पदों पर निकली है भर्ती, सैलरी 1 लाख, ऐसे करें अप्लाई

यह भी पढ़े… MP का बढा गौरव, IPS अरविन्द सक्सेना को राष्ट्रपति का वीरता पदक

कुल पद-10811

आयु सीमा

यदि आप भी सीएजी ऑडिटर या अकाउंटेंट एप्लीकेशन के पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आयु सीमा 18 से 27 साल के बीच होना चाहिए। इस अलावा सभी वर्ग के छात्रों के लिए आयु छूट सरकार के नियमों के अनुसार लागू रहेगी।

शैक्षणिक योग्यता

सभी पदों के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता स्नातक मांगी गई है। बैचलर्स डिग्री वाले सभी उम्मीदवार सीएजी भर्ती परीक्षा में हिस्सा ले सकते हैं। इसके अलावा स्नातक के समकक्ष डिग्री वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।

वेतन व भर्ते

कैगे लेखा निरीक्षक व लेखाकार के पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों को भारत के नियंत्रक व महालेखा परीक्षक स्तर-5 (29200 रुपए से लेकर 92300 रुपए ) का वेतन दिया जाएगा। साथ ही अन्य भत्तों का लाख दिया जाएगा। अन्य जानकारी कैग की वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है।

आवेदन की अंतिम तिथि

कैग द्वारा जारी नोटिफिकेशन में सभी पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 फरवरी रखी गई है। उसके बाद भेजे गए ऑनलाइन आवेदन को भी स्वीकार नहीं किया जाएगा।

ऐसे करें अप्लाई-

  • सबसे पहले CAG की आधिकारिक वेबसाइट Cag.gov.in पर जाएं।
  •  Recruitment नोटिफिकेशन पर क्लिक करें।
  • उम्मीदवार वहां मौजूद जॉब से जुड़ी जानकारी पीडीएफ को पढ़ें।
  • अगर आप इस पद के लिए योग्य है तो एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करें।
  • इस फॉर्म को भरें और दिए गए पते पर भेजें
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews