सेंट्रल काउंसिल फॉर रिसर्च इन युनानी मेडिसिन ने ग्रुप ए, ग्रुप बी और ग्रुप सी पदों पर भर्ती (CCRUM Recruitment) निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया फिलहाल जारी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 31 जुलाई तक ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट https://ccrum.res.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले पात्रता, चयन प्रक्रिया और जानकारी होनी चाहिए। इससे पहले आधिकारिक अधिसूचना करने की सलाह दी जाती है।
रिक्त पदों की संख्या कुल 179 है। रिसर्च ऑफिसर (यूनानी) के लिए 16, रिसर्च ऑफिसर (पैथोलॉजी) के लिए दो और रिसर्च ऑफिसर फिजियोलॉजी के लिए एक पद खाली हैं। असिस्टेंट रिसर्च ऑफिसर फार्मोकोलॉजी के लिए एक, असिस्टेंट रिसर्च ऑफिसर (बॉटनी) के लिए दो, स्टाफ नर्स के लिए 7, अकाउंट्स ऑफिसर के लिए एक, रिसर्च अस्सिटेंट (केमिस्ट्री) के लिए दो, रिसर्च अस्सिटेंट (बॉटनी) के लिए 3, इन्वेस्टिगेटर (स्टैटिसटिक्स) के लिए 3, मेडिकल लैबोरेट्री टेक्नोलॉजिस्ट के लिए 12, लाइब्रेरी एंड इनफार्मेशन असिस्टेंट के लिए 3, प्रूफ्रीडर के लिए एक और हिंदी असिस्टेंट के लिए दो पद खाली हैं।
ग्रुप सी में फार्मासिस्ट के लिए 6, सोशल वर्कर के लिए दो, रेडियोग्राफर के लिए एक, कंपाउंडर के लिए तीन, स्टेनोग्राफर ग्रेड 3 के लिए , अपर डिविजन क्लर्क के लिए 31, लोअर डिवीजन क्लर्क के लिए 26 ,स्टाफ कार ड्राइवर के लिए 4 और मल्टी टास्किंग स्टाफ के लिए 46 पद खाली हैं।
इतनी लगेगी फीस
ग्रुप ए, बी और सी पदों के लिए उम्मीदवारों को 500 रुपये प्रोसेसिंग फीस का भुगतान करना होगा। ग्रुप ए के लिए जनरल और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए एग्जामिनेशन फीस 1500 रुपये, ग्रुप बी के लिए 1000 रुपये और ग्रुप सी के लिए 800 रुपये निर्धारित की गई है। एससी/एसटी/PwBD/ महिला/एक्स सर्विसमैन को एग्जामिनेशन फीस से छूट दी जाएगी।
कौन कर सकता है आवेदन?
विभिन्न पदों के लिए योग्यता अलग-अलग है। 10वीं/12वीं पास/डिप्लोमा/ग्रेजुएट/पीजी डिग्री होल्डर्स/एमडी/एमएस/बीएससी नर्सिंग योग्यता वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। फार्मासिस्ट पदों के लिए विज्ञान के साथ 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। उनके पास फार्मेसी में 2 वर्षीय डिप्लोमा होना भी अनिवार्य है। सोशल वर्क में डिग्री और डिप्लोमा/ सोशियोलॉजी में मास्टर डिग्री होल्डर भी फॉर्म भर सकते हैं। एक वर्ष का अनुभव भी होना चाहिए। कंपाउंड पदों के लिए युनानी सिस्टम में कंपाउंड ट्रेनिंग सर्टिफिकेट के साथ दसवीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष है, जो पोस्ट पर निर्भर करेगी। अतिरिक्त जानकारी के लिए अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है।
चयन प्रक्रिया
ग्रुप ए पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर होगा। सीबीटी परीक्षा 70 और इंटरव्यू 30 अंक का होगा। ग्रुप बी और सी पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन सीबीटी परीक्षा और स्किल टेस्ट के आधार पर होगा। परीक्षा इंग्लिश और हिन्दी दोनों भाषाओं में आयोजित होगी।
यहाँ देखें नोटिफिकेशन





