CURAJ Recruitment 2022: इन पदों पर निकली भर्तियां, 56000 सैलरी, जानें आयु-पात्रता और नियम

Indian Postal Department

जयपुर, डेस्क रिपोर्ट। राजस्थान में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ राजस्थान (CURAJ Recruitment 2022) में टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ के लिए 60 पदों पर भर्ती निकली है। इसमें 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट युवा ऑफिशियल वेबसाइट curaj.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते है। इसकी लास्ट डेट 10 जून रखी गई है। ध्यान रखने वाली बात यह है कि आवेदन की हार्ड कॉपी यूनिवर्सिटी में 17 जून 2022 तक जमा करनी होगी. दोनों तरह से फॉर्म जमा करने के बाद ही आवेदन कंप्लीट माना जाएगा.

CURAJ Recruitment 2022

कुल पद-60

पदों का विवरण

  • लाइब्रेरियन- 1 पद
  • डिप्टी लाइब्रेरियन- 1 पद
  • इन्फॉर्मेशन साइंटिस्ट- 1 पद
  • सिस्टम एनालिस्ट- 1 पद
  • प्राइवेट सेक्रेटरी- 4 पद
  • नर्सिंग ऑफिसर- 1 पद
  • सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट- 3 पद
  • असिस्टेंट- 1 पद
  • सेमी प्रोफेशनल असिस्टेंट- 1 पद
  • टेक्निकल असिस्टेंट- 4 पद
  • फार्मासिस्ट- 1 पद
  • स्टैटिकल असिस्टेंट- 1 पद
  • लैब असिस्टेंट- 5 पद
  • अपर डिवीजन क्लर्क- 9 पद
  • लोअर डिवीजन क्लर्क- 1 पद
  • ड्राइवर- 1 पद
  • कुक- 1 पद
  • एमटीएस- 6 पद
  • किचन अटेंडेंट- 2 पद
  • लाइब्रेरी अटेंडेंट- 3 पद
  • ड्रेसर- 1 पद

योग्यता- अलग अलग पद के लिए अलग अलग योग्यता रखी गई है।

  • लाइब्रेरियन/डिप्टी लाइब्रेरियन- कम से कम 55% अंकों के साथ लाइब्रेरी साइंस/इन्फॉर्मेशन साइंस/डॉक्यूमेंटेशन साइंस में मास्टर डिग्री।
  • इन्फॉर्मेशन साइंटिस्ट- M.E./ M.Tech. (कंप्यूटर विज्ञान / इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी या समकक्ष) या प्रथम श्रेणी B.E./B.Tech. (कंप्यूटर विज्ञान / इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी या समकक्ष) साथ ही संबंधित फील्ड में तीन साल का अनुभव. या फर्स्ट क्लास एमसीए की डिग्री और तीन साल का अनुभव।
  • सिस्टम एनालिस्ट- फर्स्ट डिवीजन एम.टेक./ एमई (कंप्यूटर साइंस/इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी) या समकक्ष या प्रथम श्रेणी B.E./B. टेक. (कंप्यूटर विज्ञान/ आईटी) या समकक्ष और दो साल का अनुभव।
  • प्राइवेट सेक्रेटरी- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री।
  • नर्सिंग ऑफिसर- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से बीएससी नर्सिंग की डिग्री. या जनरल नर्सिंग एवं मिडवाइफरी में डिप्लोमा।
  • सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से कम से कम 60% अंकों के साथ इंस्ट्रुमेंटेशन में एम.टेक./ एम.ई. वैज्ञानिक उपकरणों के रखरखाव का तीन (03) वर्ष का अनुभव।
  • असिस्टेंट- कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ बैचलर डिग्री या मास्टर्स की डिग्री। किसी केंद्रीय या राज्य विश्वविद्यालय या रिसर्च इंस्टीट्यूशन या आटोनॉमस ऑर्गनाइजेशन में फाइनेंस एवं अकाउंट्स/एडमिनिस्ट्रेशन का अनुभव।
  • सेमी प्रोफेशनल असिस्टेंट- लाइब्रेरी एवं इन्फॉर्मेशन साइंस/लाइब्रेरील साइंस में बैचलर डिग्री।

चयन प्रक्रिया-कैंडीडेट्स का सिलेक्शन रिटन टेस्ट इंटरव्यू और प्रैक्टिकल के आधार पर किया जाएगा।

वेतनमान-हर महीने 20,000 से लेकर 56,000 तक सैलरी दी जाएगी।

फीस-सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के कैंडिडेट्स को 1500 रुपए फीस देनी होगी। जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, और महिला कैंडिडेट्स से फीस नहीं ली जाएगी।

पता- ऑनलाइन आवेदन जमा करने के बाद आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकालकर इसे फीस भुगतान रसीद सहित, एक लिफाफे में विधिवत “पोस्ट के पद के लिए आवेदन” लिखकर “राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय, एनएच-8, बांदरसिंदरी, किशनगढ़, डिस्ट्रिक्ट – अजमेर, 305817 राजस्थान” पर भेजना होगा।

ऐसे करें आवेदन

स्टेप 1- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.curaj.ac.in पर जाएं।
स्टेप 2- “recruitment tab” लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3- मांगी गई जानकारी भरें।
स्टेप 4- अब डॉक्यूमेंट और फीस सबमिट करें।
स्टेप 5- फॉर्म को सबमिट कर लीजिए।
स्टेप 6- अब चाहें तो भविष्य के लिए फॉर्म का प्रिंटआउट ले सकते हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews