छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने व्याख्याता (लेक्चरर) भर्ती 2026 का विस्तृत विज्ञापन जारी किया है। भर्ती के तहत ई-संवर्ग और टी-संवर्ग में 8 विषयों के लिए कुल 854 पदों को भरा जाएगा। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 29 सितंबर 2026 से शुरू हो गई है। उम्मीदवार 26 अक्तूबर 2026 को शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़ की ओर से निकाली गई है।
CG Vyapam Lecturer Recruitment Details
ये भी पढ़ें
संस्था का नाम: छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल
विभाग का नाम: लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़
पद: व्याख्याता (लेक्चरर)
कुल पद: 854
पदों का विवरण
- 424 पद ई-संवर्ग
- 430 पद टी-संवर्ग
विषयवार पद संख्या
- हिन्दी (Hindi) 120
- अंग्रेजी (English) 120
- संस्कृत (Sanskrit) 120
- भौतिकी (Physics) 94
- राजनीति शास्त्र (Political Science) 100
- इतिहास (History) 100
- भूगोल (Geography) 100
- अर्थशास्त्र (Economics) 100
आयु सीमा: कम से कम 21 वर्ष होनी चाहिए और अधिकतम उम्र 35 वर्ष से कम होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्गों और कुछ सरकारी कर्मचारियों को निर्धारित नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से संबंधित विषय में द्वितीय श्रेणी में स्नातकोत्तर या समकक्ष उपाधि होनी चाहिए। किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से B.Ed. की डिग्री अनिवार्य है। छत्तीसगढ़ राज्य का स्थानीय निवासी होना आवश्यक है।
आवेदन शुल्क: सामान्य वर्ग के लिए 350 रुपए, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 250 रुपए और अनुसूचित जाति (SC) / अनुसूचित जनजाति (ST) / दिव्यांग के लिए 200 रुपए रखा गया है।
चयन प्रक्रिया: लिखित परीक्षा (100 अंक), चयन सूची,(6 महीने तक मान्य) , प्रतीक्षा सूची (प्रत्येक श्रेणी में रिक्तियों के अधिकतम 25% तक, 9 महीने तक मान्य ), दस्तावेज सत्यापन, चिकित्सा जांच, चरित्र सत्यापन ( पुलिस सत्यापन)
वेतनमान: वेतन मैट्रिक्स लेवल-09 (राज्य शासन के नियमानुसार महंगाई भत्ता एवं अन्य भत्ते देय)
महत्वपूर्ण तिथियां
- विज्ञापन जारी होने की तिथि: 21 सितंबर 2026
- ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ तिथि: 29 सितंबर 2026
- ऑनलाइन आवेदन सबमिट अंतिम तिथि: 26 अक्टूबर 2026 सायं 5:00 बजे तक
- त्रुटि सुधार तिथि: 27 अक्टूबर 2026 से 29 अक्टूबर 2026 (सायं 5:00 बजे तक)
- एडमिट कार्ड जारी होने की संभावित तिथि: 23 नवंबर 2026
- लिखित परीक्षा की संभावित तिथि: 29 नवंबर 2026 (रविवार)
- परीक्षा का समय: पूर्वाह्न 10:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक (कुल 2 घंटे 15 मिनट)
CG Vyapam Lecturer Recruitment Notification