CIMFR Recruitment 2022: सीआईएमएफआर ने डिप्लोमा इंजीनियर और इंजीनियरिंग ग्रैजुएट के लिए निकाली भर्ती, जाने डिटेल्स..

ssc recruitment 2023

रांची, डेस्क रिपोर्ट। सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ़ माइनिंग एंड फ्यूल रिसर्च (Central institute of mining and fuel research ), रांची ने हाल ही में सीआईएमएफआर रिक्रूटमेंट 2022 के नोटिफिकेशन जारी किए थे। जिसके मुताबिक ग्रैजुएट, डिप्लोमा इंजीनियर, इंजीनियरिंग ग्रैजुएट, प्रोजेक्ट असिस्टेंट और प्रोजेक्ट एसोसिएट के पद पर वैकेंसी है। कुल वैकेंसी यों की संख्या 60 है। जिसमें 40 वैकेंसी प्रोजेक्ट असिस्टेंट की है, तो वहीं 20 वैकेंसी प्रोजेक्ट एसोसिएट वन की है। बता दें कि आवेदन 7 फरवरी से शुरू हो चुके हैं।

जाने आवेदन करने के eligibility criteria:

प्रोजेक्ट असिस्टेंट – B.sc/B.sc( H) जियोलॉजी केमिस्ट्री या फिर कंप्यूटर साइंस में डिप्लोमा

प्रोजेक्ट एसोसिएट –1 – पोस्ट ग्रेजुएट मास्टर डिग्री जियोलॉजी/अप्लाइड जियोलॉजी/केमिस्ट्री/अप्लाइड केमिस्ट्री या कंप्यूटर साइंस और सिविल इंजीनियरिंग में B.E/B.Tech

आवेदन करने के अन्य डिटेल्स देखे यहाँ:

आवेदन करने के लिए उम्मेदवारों की  एक आयु सीमा भी निर्धारित की गई है। प्रोजेक्ट असिस्टेंट के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 50 वर्ष की है। तो वहीं प्रोजेक्ट एसोसिएट वन के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम वायु 35 वर्ष की है। उम्मीदवारों की नियुक्ति सीआईएमएफआर के द्वारा आयोजित किए गए इंटरव्यू के आधार पर की जाएगी, जो 8 मार्च 2022 से 15 मार्च 2022 तक चलेगा।

प्रोजेक्ट असिस्टेंट को 20,000 रूपये प्रतिमाह सैलरी  दिया  जायेंगा, तो वहीं प्रोजेक्ट एसोसिएट वन को 25,000 रूपये प्रतिमाह सैलरी दी जाएगी। आवेदन फॉर्म केवल CIMFR के ऑफिशियल वेबसाइट www.cimfr.nic.in पर उपलब्ध होंगे। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

CIMFR-Recruitment-2022-Notification

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews