SSC Delhi Police Recruitment 2025: उम्मीदवारों के लिए काम की खबर है। कर्मचारी चयन आयोग ने दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल और सब-इंस्पेक्टर (SI) पदों के लिए आवेदन करने वालों के लिए सुधार विंडो की संशोधित तिथियां जारी की हैं। नया शेड्यूल नीचे दे सकते है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर भी विजिट कर नई तिथियों और विवरण की जांच कर सकते हैं।
करेक्शन विंडो की संशोधित तिथियां
ये भी पढ़ें
1MPPSC Law Officer Vacancy: लॉ ऑफिसर के पदों पर भर्ती, 1.77 लाख तक सैलरी, 5 नवंबर तक करें आवेदन, जानें अन्य डिटेल्स
2इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड ने निकाली 109 पदों पर भर्ती, 2 नवंबर तक भरें फॉर्म, जान लें पात्रता और वेतन
3ISRO Recruitment: 97 पदों पर भर्ती, सैलरी 1.42 लाख तक, 10वीं पास से ग्रेजुएट तक कर सकते हैं आवेदन, लास्ट डेट 9 नवंबर
4ICAI CA इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परीक्षा का रिजल्ट घोषित, टॉपर्स लिस्ट जारी, ऐसे चेक करें स्कोर
- एसएससी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल (ड्राइवर) – पुरुष और हेड कांस्टेबल (AWO/TPO) के लिए सुधार विंडो 31 अक्तूबर से 2 नवंबर 2025 तक खुलेगी।
- कांस्टेबल (कार्यकारी) – पुरुष और महिला के लिए यह विंडो 7 नवंबर से 9 नवंबर 2025 तक रहेगी।
- हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल) के लिए सुधार विंडो 5 नवंबर से 7 नवंबर 2025 तक रहेगी ।
- सब-इंस्पेक्टर (SI) – दिल्ली पुलिस और CAPF के लिए यह 3 नवंबर से 5 नवंबर 2025 तक खुलेगी।
ऐसे कर सकेंगे आवेदन पत्र में सुधार
- सबसे पहले आप SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- अब “Login” लिंक पर क्लिक करें और अपनी पंजीकरण संख्या एवं पासवर्ड/जन्म तिथि दर्ज करें।
- अपने सबमिट किए गए आवेदन पत्र तक पहुंचें और उसे खोलें।
- आवश्यक सुधार सावधानीपूर्वक करें और सुनिश्चित करें कि सभी विवरण सटीक और सही हैं।
- सुधार पूरा होने के बाद Confirmation Page डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।
https://ssc.gov.in/api/attachment/uploads/masterData/NoticeBoards/important_notice_22102025.pdf
