DSSSB ने निकाली साइंटिफिक ऑफिसर समेत कई पदों पर बंपर भर्ती, 21 नवंबर से करें आवेदन, जानें जरूरी डिटेल्स

DSSSB recruitment

DSSSB Recruitment 2023: सरकारी नौकरी करने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने विभिन्न पदों को भरने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।उम्मीदवार DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर नोटिफिकेशन को पढ़ सकते हैं। साथ ही इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार इसी वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तारीखें

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की तरफ से कुल 863 पदों को भरा जाएगा। जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 21 नवंबर 2023 से शुरू की जाएगी। जबकि आवेदन की अंतिम तारीख 20 दिसंबर 2023 निर्धारित की गई है।

पदों का विवरण

DSSSB की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के आधार पर टेक्निकल असिस्टेंट, फार्मासिस्ट, असिस्टेंट इलेक्ट्रिक फिटर, जूनियर रेडियोथेरैपी, जूनियर लाइब्रेरियन, रेडियोग्राफर, लाइब्रेरी अटेंडेंट, साइंटिफिक ऑफिसर और सीनियर लेबोरेटरी समेत विभिन्न खाली पदों को भरा जाएगा। इन पदों पर आवेदन करने के लिए अलग-अलग योग्यता और आयु-पात्रता की जरूरत है। वहीं इस भर्ती अभियान से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ लें।

आवेदन शुल्क

DSSSB  की तरफ से शुरू होने वाली भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अनारक्षित, ईडब्ल्यूएस और पिछड़ा श्रेणी के उम्मीदवारों को 100 रुपए आवेदन शुल्क का भुगतान करना पड़ेगा। वहीं एससी, एसटी, पीएच, महिला और पूर्व सैनिक श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करने के लिए छूट प्रदान की गई है।

चयन

DSSSB के विभिन्न पदों पर चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को टीयर 1, टीयर 2 के चरणों से गुजरना पड़ेगा।

ऐसे करें आवेदन

  • इच्छुक उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई सारी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें।
  • हस्ताक्षर, फोटों को अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • आवेदन फार्म की हार्ड कॉपी निकाल लें।
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews