Hindi News

GATE Admit Card 2025 : इस तारीख को जारी किया जाएगा गेट परीक्षा का एडमिट कार्ड, यहां देखें डिटेल्स

Written by:Amit Sengar
Published:
1 से 16 फरवरी को आईआईटी रुड़की द्वारा आयोजित होने वालीगेट परीक्षा के लिए कई शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए गए है। उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र 7 जनवरी 2025 को जारी किया जाएगा, जो ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकते हैं।
GATE Admit Card 2025 : इस तारीख को जारी किया जाएगा गेट परीक्षा का एडमिट कार्ड, यहां देखें डिटेल्स

GATE Admit Card 2025 : गेट परीक्षा की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। आईआईटी रुड़की ने गेट परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र की नई तारीख घोषित कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने इस एग्जाम परीक्षा के लिए आवेदन किया है वह अपना प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

बता दें कि आईआईटी रुड़की द्वारा गेट परीक्षा के लिए 2 जनवरी 2025 को एडमिट कार्ड जारी किया जाना था। मगर अब इसे टाल दिया गया है। मगर नए आधिकारिक अपडेट के अनुसार, परीक्षा का एडमिट कार्ड अब 7 जनवरी 2025 को जारी किया जाएगा। प्रवेश पत्र जारी होने के बाद उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से चेक कर सकेंगे।

कब होगी परीक्षा?

आईआईटी रुड़की के आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, परीक्षा का आयोजन देशभर के निर्धारित विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 1 से 16 फरवरी के बीच किया जाएगा। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली शिफ्ट में परीक्षा सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट में एग्जाम दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक होगी। इस परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड परीक्षा में प्रवेश नहीं दिया जाएगा, लिहाजा सभी उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड नीचे बताए तरीके से डाउनलोड कर लें। साथ ही परीक्षार्थी अपने साथ एक वैलिड पहचान पत्र अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in पर जाएं।
  • उसके बाद होमपेज पर उपलब्ध एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • आगे के लिए एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट लेकर अपने पास कर रख लें।
मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Amit Sengar
लेखक के बारे में
मुझे अपने आप पर गर्व है कि में एक पत्रकार हूँ। क्योंकि पत्रकार होना अपने आप में कलाकार, चिंतक, लेखक या जन-हित में काम करने वाले वकील जैसा होता है। पत्रकार कोई कारोबारी, व्यापारी या राजनेता नहीं होता है वह व्यापक जनता की भलाई के सरोकारों से संचालित होता है। वहीं हेनरी ल्यूस ने कहा है कि “मैं जर्नलिस्ट बना ताकि दुनिया के दिल के अधिक करीब रहूं।” View all posts by Amit Sengar
Follow Us :GoogleNews