इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में भर्ती का सुनहरा मौका, यहां जानें चयन प्रक्रिया और सैलरी

India Post Payment Bank Recruitment

India Post Payment Bank Recruitment: आईपीपीबी द्वारा 2023 में कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन निकाला गया। जो अभ्यर्थी इस नौकरी के लिए इच्छुक हैं, उन्हें ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा। 26 जुलाई से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। लगभग 132 पदों पर नियुक्ति की जानी है जिस से जुड़ा नोटिफिकेशन www.ippbonline.com पर पढ़ा देखा जा सकता है।

नोटिफिकेशन में दी गई जानकारी के मुताबिक यह भर्ती एग्जीक्यूटिव पदों के लिए निकाली गई है। जिसमें ऑनलाइन परीक्षा, ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू के आधार पर चयन किया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों का चयन होता है उन्हें 30000 रुपए महीना सैलरी के साथ अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे।

आवेदन की तारीख

जो उम्मीदवार इस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं 16 अगस्त 2023 तक अपना फॉर्म जमा कर सकते हैं। तारीख बढ़ाए जाने के संबंध में फिलहाल कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है।

आयु सीमा

इस भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवारों की आयु 21 से 35 वर्ष होनी चाहिए। आयु सीमा में छूट समेत अधिक जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट पर दिए गए नोटिफिकेशन में विस्तार से दी हुई है।

कैटेगरी में होगी भर्ती

यह भर्ती कैटेगरी के अनुसार निकाली गई है। जनरल वर्ग के 56 शेड्यूल, शेड्यूल कास्ट के 19, शेड्यूल्ड ट्राइब के 9, ओबीसी के 35 और इकोनॉमिकली वीकर सेक्शन के 13 पद निकाले गए हैं।

इन राज्यों में इतने पद

यह भर्ती राज्य में निकाली गई है छत्तीसगढ़ में 27, असम में 26, हिमाचल प्रदेश में 12, जम्मू-कश्मीर में 7, अरुणाचल प्रदेश में 10, मेघालय में 8, मणिपुर में 9, मिजोरम में 6, नागालैंड में 9, उत्तराखंड में 12, त्रिपुरा में 5 पर लद्दाख में एक पद पर भर्ती होगी।

शैक्षणिक योग्यता

जो अभ्यर्थी इस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनके पास ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। फिलहाल फाइनेंस और सेल्स रिजर्वेशन वाले अभ्यर्थियों को प्रायोरिटी दी जाएगी।

आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए एससी, एसटी, अभ्यर्थियों को 100 रुपए और अन्य वर्ग के उम्मीदवारों को 300 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा।

ऐसे करें आवेदन

  • आवेदन करने के लिए आईपीपीबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • यहां पर दिखाई दे रही भर्ती के लिंक पर क्लिक कर अपनी पर्सनल डिटेल डालें और यूजर आईडी तथा पासवर्ड क्रिएट करें।
  • फॉर्म में अपनी सारी डिटेल अच्छी तरह से भर दें और इसे सबमिट कर दें।
  • भविष्य के लिए इसकी एक प्रति डाउनलोड कर अपने पास अवश्य रखें।
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews