AIIMS Recruitment: एम्स में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, आज ही करें अप्लाई, जानें प्रक्रिया

Indian Navy Recruitment

AIIMS Recruitment: सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे युवा उम्मीदवारों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है और उन्हें एम्स जैसे बड़े सरकारी संस्थान में काम करने का मौका मिल सकता है। हाल ही में एम्स राजकोट की ओर से एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है, जो भर्ती से संबंधित है। जो भी उम्मीदवार भर्ती के इच्छुक हैं वह ऑफिशियल वेबसाइट aiimsrajkot.edu.in पर जाकर अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। 7 अक्टूबर से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है जो 30 दिनों तक चलेगी। चलिए आपको भर्ती प्रक्रिया और रिक्त पदों की जानकारी देते हैं।

कितने पद खाली

एम्स राजकोट की ओर से जो नोटिफिकेशन निकाला गया है, उसके मुताबिक ग्रुप ए, बी और सी के गैर संकाय पदों पर भर्ती निकाली गई है। कुल 131 वैकेंसी के लिए इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन मंगाए गए हैं।

आवेदन का शुल्क

जो उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं उन्हें श्रेणी के आधार पर शुल्क का भुगतान करना होगा। सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए जहां 3000 रुपए शुल्क रखा गया है, तो एससी, एसटी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 1500 रुपए फीस देनी होगी। दिव्यांग उम्मीदवारों को किसी भी तरह का शुल्क जमा नहीं करना होगा।

ऐसे करें आवेदन

  • आवेदन जमा करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट aiimsrajkot.edu.in पर जाएं।
  • यहां होम पेज पर रिक्रूटमेंट टैब खोलें, जिसमें आपको संबंधित भर्ती की लिंक दिखाई देगी।
  • लिंक पर क्लिक करते ही एक आवेदन खुलेगा। जिसमें आपको अपनी सारी जानकारी दर्ज कर मांगे गए डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे।
  • सारी जानकारी अच्छी तरह भर देने और डॉक्यूमेंट अपलोड करने के बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें। ये आप ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं।
  • इसके बाद अपना फॉर्म सबमिट करें और आवेदन पत्र की एक प्रति निकाल कर अपने पास अवश्य रखें।
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews