गुजरात स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन ने हेल्पर पदों पर भर्ती (GSRTC Recruitment 2026) निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट http://ojas.gujarat.gov.in पर जाकर 12 मार्च 2026 तक फॉर्म भर सकते हैं। इससे पहले पात्रता, चयन प्रक्रिया, वेतन और अन्य जानकारी होनी चाहिए। जिसके लिए सभी उम्मीदवारों को अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है। जिसकी लिंक नीचे दी गई है।
रिक्त पदों की संख्या कुल 297 है। यह वैकेंसी कॉन्ट्रैक्ट आधारित है, जिसे विशेषकर फिजिकली चैलेंज्ड लोगों के लिए निकाला गया है। रिक्त पदों को अलग-अलग डिसेबिलिटी के कैटेगरी में बांटा गया है। फॉर्म भरने के लिए 236 रुपये फीस का भुगतान करना होगा। जिसमें से 200 रुपये आवेदन शुल्क और 36 रुपये जीएसटी है। भुगतान की अंतिम तारीख 14 मार्च 2026 है।
कौन भर सकता है फॉर्म?
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास मैकेनिक/मोटर वाहन/मैकेनिक डीजल/ जनरल मैकेनिक/ फिटर/ टर्नर/इलेक्ट्रीशियन/शीट मेटल वर्कर/ ऑटोमोबाइल /बॉडी रिपेयर/वेल्डर /वेल्डर-कम-फैब्रिकेटर/मशीनीस्ट/ कारपेंटर/पेंटर जनरल या ऑटोमोबाइल पेंट रिपेयर इनमें से किसी एक में सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से कम से कम एक वर्षीय आईटीआई कोर्स पास की योग्यता होनी चाहिए। उम्मीदवारों की किसी लिमिटेड या प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से अपनी आईटीआई योग्यता के समान ट्रेड में अप्रेंटिसशिप पूरी होनी चाहिए। उनके पास एनसीवीटी प्रमाण पत्र और मार्कशीट होना भी अनिवार्य है। कंप्यूटर ज्ञान भी होना चाहिए। किसी मान्यता प्राप्त प्रशिक्षण संस्थान से बेसिक कंप्यूटर नॉलेज सर्टिफिकेट या किसी भी डिप्लोमा या डिग्री में कंप्यूटर एक विषय के रूप में होना चाहिए।
निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 45 वर्ष है। उम्मीदवारों की जन्म तिथि 12 मार्च 1981 से लेकर 12 मार्च 2008 के बीच होनी चाहिए।कॉन्ट्रैक्ट की अवधि 5 साल है।
चयन प्रक्रिया और वेतन
उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में होगा। पहले चरण में आईटीआई और अप्रेंटिसशिप में प्राप्त अंकों को देखा जाएगा। इसका वैटेज 70 अंक होगा। जिसमें से आईटीआई की न्यूनतम योग्यता 55 अंक और अप्रेंटिसशिप की 15 अंक है। इसके बाद लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। यह कुल 100 अंकों का होगा। उम्मीदवारों को 100 में से 40 अंक प्राप्त करने होंगे। इसकी अवधि 2 घंटे होगी। 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी। इसके आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार किया जाएगा। अंतिम चरण दस्तावेज सत्यापन का होगा। हेल्पर पद पर नियुक्ति के बाद उम्मीदवारों को 21,100 रुपये मासिक वेतन 5 सालों तक मिलेगा।
यहाँ देखें नोटिफिकेशन




