गुजरात सब-ऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन बोर्ड में विभिन्न पदों पर भर्ती (GSSSB Recruitment 2026) निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 2 जून से शुरू हो चुकी है। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह अच्छा अवसर साबित हो सकता है। आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून 2026 है। अधिसूचना में चयन प्रक्रिया, वेतन और अन्य जानकारी डिटेल में उपलब्ध है। इसलिए फॉर्म भरने से पहले इसे पढ़ने की सलाह दी जाती है।
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://ojas.gujarat.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 2 जुलाई 2026 है। जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को प्रारंभिक परीक्षा के लिए 500 रुपये और मुख्य परीक्षा के लिए 600 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए प्रारंभिक परीक्षा की फीस 400 रुपये और मुख्य परीक्षा की 500 रुपये निर्धारित की गई है।
रिक्त पदों की संख्या कुल 776 है। सब अकाउंटेंट या सब-ऑडिटर क्लास 3 के लिए 671 और अकाउंटेंट/ ऑडिटर/डिप्टी ट्रेजरी ऑफिसर या इंस्पेक्टर क्लास 3 के लिए 105 पद खाली हैं। विभिन्न पदों के लिए योग्यता भी अलग-अलग निर्धारित की गई।
आवेदन के लिए डायरेक्ट लिंक
कौन भर सकता है फॉर्म?
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास बीबीए/बीसीए/बीकॉम/बीएससी (मैथमेटिक्स या स्टैटिसटिक्स)/बीए (स्टैटिसटिक्स/इकोनॉमिक्स/ मैथमेटिक्स) या समकक्ष योग्यता मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से होनी चाहिए। (CA एंड IT) में बीएससी/एमएससी की योग्यता वाले उम्मीदवारों को आवेदन की अनुमति नहीं है। इसके अलावा उम्मीदवारों को गुजराती और हिंदी भाषा का ज्ञान भी होना चाहिए।
30 नवंबर 2025 तक निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष है। जनरल कैटेगरी के महिलाओं के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष है। एससी/एसटी/SEBC/ ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 5 साल और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को 10 साल तक की छूट दी जाएगी।
कैसे होगा चयन?
उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर होगा। प्रारंभिक परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। यह चयन प्रक्रिया का पहला चरण होगा। इसमें चयनित उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने की अनुमति होगी, जो डिस्क्रिप्टिव होगा। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।
कितनी होगी सैलरी?
सब अकाउंटेंट/सब ऑडिटर पद पर नियुक्ति के बाद पहले 5 सालों तक 26,000 रुपये प्रतिमा फिक्स्ड वेतन मिलेगा। 5 साल के बाद रेगुलर पे स्केल लागू होगा। लेवल 4 के तहत 25,500 से लेकर 81,100 रुपये तक वेतन दिया जाएगा। अकाउंटेंट या ऑडिटर पदों पर नियुक्ति के बाद 5 सालों तक 49,600 रुपये प्रतिमाह फिक्स वेतन मिलेगा। इसके बाद लेवल 7 के तहत 39,900 रुपये से लेकर 1,12,600 रुपये तक वेतन मिलेगा।
GSSSB_202526_366 (1)





