HCL Recruitment: हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड में निकली 195 पदों पर भर्ती, 20 अगस्त तक करें आवेदन, जानें पात्रता और चयन प्रक्रिया

हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड ने 195 पदों पर भर्ती निकाली है। इस संबंध ,एँ अधिसूचना जारी हो चुकी है। आवेदन की अंतिम तिथि 20 अगस्त 2024 है।
government jobs

HCL Recruitment 2024: हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड ने अपने मलंजखंड कॉपर प्रोजेक्ट के लिए ट्रेड अप्रेन्टिस पदों पर भर्ती निकाली है। रिक्त पदों की संख्या कुल 195 है। आवेदन प्रक्रिया जारी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 20 अगस्त तक अप्लाई कर सकते हैं। 28 अगस्त को शॉर्ट लिस्ट किए गए उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी। कैंडीडेट्स को अधिसूचना पढ़ने के बाद आवेदन की सलाह दी जाती है।

योग्यता और आयु सीमा 

उम्मीदवारों का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 10वीं पास होना अनिवार्य है। कुछ पदों के लिए आईटीआई की योग्यता भी होनी चाहिए। निर्धारित आयु न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकम 25 वर्ष है। सरकारी नियमों के तहत एससी/एसटी को 5 वर्ष और ओबीसी को 3 वर्ष की छूट आयु सीमा में दी जाएगी। अप्रेन्टिसशिप की अवधि 1 वर्ष की होगी।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन 10वीं और आईटीआई में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की गई मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा। 10वीं का वैटेज 70% होगा। वहीं कुछ आईटीआई का वैटेज 30% होगा। जिन पदों के लिए आईटीआई की आवश्यकता नहीं है। उसके लिए मेरिट लिस्ट 10वीं बोर्ड परीक्षा के अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। नियमों के तहत स्टाइपेन्ड दिया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले www.apprenticeship.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें
  • “Establishment Search” के विकल्प में “Hindustan Copper Limited” ट्रेनिंग के ऑप्शन को चुनें।
  • इस वेबसाइट में एक यूनिक नंबर जनरेट होगा, जिसकी जरूरत स्टेप 2 यानि ऑनलाइन एप्लीकेशन में पड़ेगी।
  • अब हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड के ऑफिशियल वेबसाइट www.hindustancopper.com पर  जाएं।
  • भर्ती नोटिफिकेशन को ढूँढे। “Apply Online” के लिंक पर क्लिक करें।
  • सारी जरूरी जानकारी और दस्तावेजों को सही से भरें।
  • आवेदन पत्र को जमा करें। एप्लीकेशन के लिए नोटिफिकेशन में दिए गए निर्देशों का पालन करें।

आधिकारिक अधिसूचना- 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews