डिप्लोमा वालों के लिए सुनहरा मौका, HPCL ने निकाली 103 पदों पर भर्ती, 21 मई तक करें आवेदन, यहाँ जानें पात्रता और वेतन 

एचपीसीएल ने 100 से अधिक पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन की अंतिम तारीख नजदीक है। चयन प्रक्रिया, योग्यता, फीस और वेतन की घोषणा हो चुकी है। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
HPCL Recruitment 2025

हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड में जूनियर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (रिफाइनरी डिविजन) पदों पर भर्ती (HPCL Recruitment 2025) निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया फिलहाल जारी है। उम्मीदवार ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाइट http://www.hindustanpetroleum.com/ के करियर सेक्शन पर जाकर 21 मई  2025 रात 12:00 बजे से पहले फॉर्म भर सकते हैं। इस संबंध में एचपीसीएल नोटिफिकेशन भी जारी किया है, जिसमें पात्रता, चयन प्रक्रिया और अन्य जानकारी विस्तार में दी गई है। इसलिए कैंडिडेट्स को आवेदन से पहले इसे पढ़ने की सलाह दी जाती है।

रिक्त पदों की संख्या कुल 103 है। जूनियर एग्जीक्यूटिव (मैकेनिकल) के लिए 11, इलेक्ट्रिकल के लिए 17, केमिकल के लिए 41, इंस्ट्रूमेंटेशन के लिए 6 और जूनियर एग्जीक्यूटिव फायर एंड सेफ्टी के लिए 28 पद खाली है। जनरल के लिए 44, ओबीसी एनसीएल के लिए 27, एससी के लिए 15, एसटी के लिए 7 और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी की उम्मीदवारों के लिए 10 पद रिजर्व किए गए हैं।  जनरल, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी उम्मीदवारों को 1180 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के उम्मीदवारों को फीस पेमेंट से छूट प्रदान की गई है।

कौन कर सकता है आवेदन?

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में 3 वर्षीय डिप्लोमा की योग्यता होनी चाहिए। वर्किंग एक्सपीरियंस अनिवार्य नहीं होगा। केवल फायर एंड सेफ्टी क्षेत्र के लिए साइंस ग्रेजुएट होने के साथ डिप्लोमा होना जरूरी है। निर्धारित आयु सीमा अधिकतम 25 वर्ष है। जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए डिप्लोमा या डिग्री में न्यूनतम 60% अंक अनिवार्य है। वहीं एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए 50% अंक अनिवार्य है।

चयन प्रक्रिया

एचपीसीएल भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट, ग्रुप टास्क/ग्रुप डिस्कशन, स्किल टेस्ट, पर्सनल इंटरव्यू, मेडिकल परीक्षण और फिजिकल फिटनेस एफिशिएंसी टेस्ट के आधार पर होगा। भारत के विभिन्न स्थानों पर चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। परीक्षा में जनरल एप्टीट्यूड और टेक्निकल नॉलेज से संबंधित कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक सेक्शन में 50 प्रश्न शामिल होंगे।

कितना वेतन मिलेगा? 

नियुक्ति के बाद उम्मीदवारों को कम से कम 30,000 रुपये और अधिकतम 1,20,000 रुपये मासिक वेतन प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा एचआरए, महंगाई भत्ता, प्रोविडेंट फंड और मेडिकल सुविधाओं का लाभ भी मिलेगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews