HRRL ने निकाली 134 पदों पर भर्ती, 3 जून तक भरें ऑनलाइन फॉर्म, जानें डिटेल 

एचआरआरएल ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए एप्लिकेशन पोर्टल एक्टिव कर दिया है। वेतन, पात्रता और चयन प्रक्रिया का ऐलान हो चुका है। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
CRPI Recruitment 2026

एचपीसीएल राजस्थान रिफायनरी लिमिटेड ने जूनियर एग्जीक्यूटिव, अस्सिटेंट इंजीनियर, सीनियर इंजीनियर, सीनियर मैनेजर, प्लांट हेड समेत विभिन्न पदों पर भर्ती (HRRL Recruitment 2026) निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 14 मई से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार 3 जून रात 11:45 तक ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट http://jobs.hrrl.in आवेदन कर सकते हैं। फॉर्म भरने से पहले सभी उम्मीदवारों को अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है, जिसमें एप्लीकेशन प्रोसेस से लेकर चयन प्रक्रिया तक की जानकारी उपलब्ध है।

रिक्त पदों की संख्या कुल 134 है। वैकेंसी को अलग-अलग क्षेत्र, ग्रेड और कैटेगरी में विभाजित किया गया है। 129 रेगुलर और 5 फिक्स्ड टर्म एम्पलॉयमेंट वैकेंसी है। जनरल के लिए 49, EWS के लिए 10, ओबीसी से लिए 27, एससी के लिए 23 और एसटी के लिए 20 पद खाली हैं।

आवेदन शुल्क

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 1180 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। जिसमें 1000 रुपये आवेदन शुल्क और 18% यानी 180 रुपये जीएसटी है। एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान से छूट प्रदान की गई है।

शैक्षणिक योग्यता 

विभिन्न पदों के योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और वेतन भी अलग-अलग निर्धारित किया गया है। जूनियर एग्जीक्यूटिव पद पर आवेदन करने के लिए संबंधित क्षेत्र में 3 वर्षीय डिप्लोमा या फूल टाइम बीएससी डिग्री होनी चाहिए। अस्सिटेंट इंजीनियर, इंजीनियर, सीनियर इंजीनियर और सीनियर मैनेजर टेक्निकल प्लानिंग पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास अम्बन्धित क्षेत्र में 4 वर्षीय बीटेक/बीई की डिग्री होनी चाहिए।

अकाउंट ऑफिसर और सीनियर मैनेजर पदों पर आवेदन करने के CA फाइनल पास होना जरूरी है। मेडिकल ऑफिसर पद पर आवेदन करने के लिए एमबीबीएस की डिग्री अनिवार्य है। प्लांट हेड और एक्सट्रूडर एग्जीक्यूटर हेड पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित इंजीनियरिंग क्षेत्र में बैचलर की डिग्री होनी चाहिए। 2 से 20 वर्ष का अनुभव संबंधित क्षेत्र में होना चाहिए, हालांकि यह पोस्ट पर निर्भर करेगा। अतिरिक्त जानकारी के लिए अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है।

आयु सीमा 

जूनियर एग्जीक्यूटिव, अस्सिटेंट इंजीनियर और असिस्टेंट अकाउंट ऑफिसर पदों के लिए निर्धारित आयु सीमा अधिकतम 25 वर्ष है। इंजीनियर, अकाउंट्स ऑफीसर और मेडिकल ऑफिसर पदों के लिए निर्धारित आयु सीमा अधिकतम 29 वर्ष है। सीनियर मैनेजर पदों के लिए निर्धारित आयु सीमा अधिकतम 42 वर्ष है। वहीं सीनियर इंजीनियर पदों के लिए निर्धारित आयु सीमा अधिकतम 34 वर्ष है। एससी/एसटी को 5 साल, ओबीसी एनसीएल को 3 साल और पीडब्ल्यूडी के डिग्री के उम्मीदवारों को 10 साल तक की छूट आयु सीमा में दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया 

चयन प्रक्रिया भी पोस्ट पर निर्भर करेगा। रेगुलर E0 ग्रेड पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट, स्किल टेस्ट, पर्सनल इंटरव्यू और फिजिकल फिटनेस या मेडिकल परीक्षण के आधार पर होगा। E1/E2 ग्रेड पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन  सीबीटी, ग्रुप टास्क/ ग्रुप डिस्कशन, पर्सनल इंटरव्यू और मेडिकल परीक्षण के आधार पर होगा। रेगुलर E3/E5 पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन टेक्निकल कंबटेंसी इंटरव्यू और बिहेवियरल कंबटेंसी इंटरव्यू के आधार पर होगा। फिक्स्ड टर्म अपॉइंटमेंट पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर होगा। ई0 ग्रेड के लिए रिक्त पदों की संख्या 40, ई1 ग्रेड के लिए 16, ई2 ग्रेड के लिए 40, ई3 ग्रेड के लिए 14 और E5 ग्रेड के लिए 19 है।

इतना होगा वेतन 

  • जूनियर एग्जीक्यूटिव- 30000 से लेकर 1, 20,000 रुपये
  • अस्सिटेंट इंजीनियर या ऑफिसर- 40,000 रुपये से लेकर 1,40,000 रुपये
  • इंजीनियर या ऑफिसर- 50,000 रुपये से लेकर 1,60,000 रुपये
  • सीनियर इंजीनियर या ऑफिसर- 70,000 रुपये से लेकर 1,80,000 रुपये तक
  • सीनियर मैनेजर- 80,000 रुपये से लेकर 2,20,000 रुपये तक

यहाँ देखें नोटिफिकेशन 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews