हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड में निकली कई पदों पर भर्ती, इंटरव्यू के आधार पर होगा चयन, जल्द करें आवेदन, जानें पात्रता और नियम

secl recruitment

HSL Recruitment 2023: हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड में कई पदों पर भर्ती निकली है। यह एक सरकारी कंपनी है, जो विशाखापत्तनम में स्थित है । विभिन्न पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि भी अलग है। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति मैनेजर, डेप्यूटी प्रोजेक्ट, कंसल्टेंट और अन्य पदों पर होगी। कंसल्टेंट के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 24 दिसंबर 2023 है। फिक्स्ड डिपॉजिट कॉन्ट्रैक्ट पदों पर 5 जनवरी 2024 तक आवेदन कर सकते हैं। परमानेन्ट पोस्ट पर 15 जनवरी 2024 तक अप्लाई कर सकते हैं। कुल 99 पद रिक्त हैं। परमानेन्ट पद के लिए 18, कंसल्टेंट के लिए 8 और एफटीसी के लिए 73 पद रिक्त हैं।

पात्रता और चयन प्रक्रिया

विभिन्न पदों के लिए पात्रता भी अलग निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर होगा। योग्यता के आधार पर कैंडीडेट्स को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। चयन प्रक्रिया में ग्रुप डिस्कशन, प्रीलिमिनरी स्क्रीनिंग और फाइनल सिलेक्शन इंटरव्यू शामिल है। निर्धारित आयु सीमा 35 से 62 वर्ष तक है। सैलरी, आयु सीमा और अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है। (Official Notification Link )

ऐसे करें आवेदन

इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट http://www.hslvizag.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस के लिए एप्लीकेशन फीस 300 रुपये है। एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के कैंडीडेट्स को आवेदन शुल्क से मुक्त किया गया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews