IBPS PO और SO भर्ती नोटिफिकेशन जारी, 6215 पद खाली, रजिस्ट्रेशन शुरू, 21 जुलाई तक भरें फॉर्म, जानें पात्रता और वेतन  

आईबीपीएस एसओ और पीओ भर्ती के लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं। प्रारंभिक परीक्षा अगस्त में होगी। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं और नियुक्ति के बाद कितना वेतन मिलेगा?
ibps clerk recruitment 2025

बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट आई है। इंस्टिट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सेलेक्शन (IBPS) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर और स्पेशल ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.ibps.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 21 जुलाई 2025 है।

फॉर्म भरने से पहले उम्मीदवारों को अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है। इसमें पात्रता, चयन प्रक्रिया, वेतन और अन्य जानकारी विस्तार में दी गई है। एसओ भर्ती परीक्षा के लिए आईटी ऑफिसर, एग्रीकल्चर फील्ड ऑफिसर, राजभाषा अधिकारी, लॉ ऑफिसर, मार्केटिंग ऑफिसर और एचआर पदों पर नियुक्ति होगी। रिक्त पदों की संख्या कुल 1007 है। वहीं पीओ यानि मैनेजमेंट ट्रेनी भर्ती एग्जाम के तहत 5208 पदों पर नियुक्ति होगी। दोनों को मिलाकर कुल 6215 पद खाली हैं।

कौन भर सकता है फॉर्म? 

  • आईबीपीएस पीओ (IBPS PO) पात्रता:– किसी भी क्षेत्र में किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष है। सरकारी नियमों के तहत आयु सीमा में छूट मिलेगी।
  • आईबीपीएस एसओ (IBPS SO) पात्रता:– संबंधित क्षेत्र में ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएट उम्मीदवार फॉर्म भर सकते हैं। इसके लिए निर्धारित आयु सीमा 20 से 30 वर्ष है।

इतनी है फीस

उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए 850 रुपये शुल्क भुगतान करना होगा। वहीं एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी कैंडिडेट के लिए एप्लीकेशन फीस 850 रुपये है। केवल ऑनलाइन मोड में है शुल्क भुगतान की अनुमति होगी।

ऐसे होगा सेलेक्शन 

आईबीपीएस पीओ और एसओ चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू शामिल है। फाइनल रिजल्ट मेंस और इंटरव्यू राउंड पर आधारित होगा। आईबीपीएस एसओ प्रारंभिक परीक्षा 30 अगस्त को आयोजित होगा, रिजल्ट की घोषणा सितंबर में होगा। मुख्य परीक्षा 9 नवंबर को होगी। आईबीपीएस पीओ प्रारंभिक परीक्षा 17, 23 और 24 अगस्त को आयोजित होगी। मेंस एग्जाम 12 अक्टूबर को होने वाला है।

मिलेगी इतनी सैलरी 

  • आईबीपीएस प्रोबेशनरी ऑफिसर- 48,480 रुपये से लेकर 85,920 रुपये मासिक वेतन
  • आईबीपीएएस एसओ-  हर महीने 48,480 रुपये से लेकर 85,920 रुपये सैलरी

ये रहा नोटिफिकेशन 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews