इंस्टिट्यूट ऑफ़ बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन ने आईबीपीएस पीओ मुख्य परीक्षा (IBPS PO Mains 2026) के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम 23 सितंबर को घोषित किया गया था। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कॉल लेटर डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा केंद्र पर इसकी प्रिंटेड कॉपी मान्य होगी। परीक्षा से संबंधित इंफॉर्मेशन हैंडआउट भी जारी कर दिया गया है। जिसमें एग्जाम पैटर्न, मार्किंग स्कीम और अन्य जानकारी दी गई है। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि दर्ज करने की जरूरत पड़ेगी।

प्रवेश पत्र में उम्मीदवार का नाम, फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, माता या पिता का नाम, जन्म तिथि, जेंडर, कैटेगरी, पता, रोल नंबर या यूजर आईडी, रजिस्ट्रेशन नंबर, परीक्षा की तारीख और समय, परीक्षा केंद्र का नाम और पता, सेंटर कोड अप्लाई किए गए पोस्ट और जरूरी दिशा निर्देश जैसी जानकारी उपलब्ध होती है। इसके अलावा उम्मीदवारों के हस्ताक्षर और थंब एक्सप्रेशन भरने के लिए एक जगह भी उपलब्ध होता है, जिसे परीक्षा केंद्र पर भरा जाएगा। इसके अलावा इनविजीलेटर के हस्ताक्षर के लिए जगत उपलब्ध होता है।

ऐसे करें डाउनलोड

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होम पेज पर CRP PO/MT-XVI कॉल लेटर के लिंक पर क्लिक करें।
  3. स्क्रीन पर नया पेज खुलेगा। यहां जरूरी जानकारी दर्ज करके लॉगिन करें।
  4. प्रवेश पत्र को अच्छे से चेक करें और डाउनलोड करें।
  5. भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार इसका प्रिंट आउट निकालकर अपने पास जरूर रख लें।
  6. कॉल लेटर 4 अक्टूबर 2026 तक उपलब्ध रहेगा।

आईबीपीएस पीओ मेंस 2026 एडमिट कार्ड डायरेक्ट लिंक 

परीक्षा पैटर्न जानें 

आईबीपीएस पीओ मुख्य परीक्षा में 200 अंक का ऑब्जेक्टिव और 50 अंक का डिस्क्रिप्टिव टेस्ट शामिल होता है। सब्जेक्टिव पेपर में पेपर में कुल 170 प्रश्न पूछे जाते हैं। इसमें चार सेक्शन शामिल होते हैं- रीजनिंग, जनरल/इकोनामिक/बैंकिंग/डिजिटल/फाइनेंशियल अवेयरनेस (आरबीआई सर्कुलर भी), इंग्लिश और डाटा एनालिसिस एंड इंटरप्रिटेशन। सभी के लिए समय निर्धारित होता है। डिस्क्रिप्टिव पेपर में दो प्रश्न निबंध और कंप्रेस से संबंधित पूछे जाते हैं। इसके लिए 30 मिनट का समय दिया जाता है। यह इंग्लिश मध्यम में उपलब्ध होता है। ऑब्जेक्टिव सेक्शन के लिए 160 मिनट का समय मिलता है। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग होती।